फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Financial Inclusion Index rose to 56.4 in March

RBI: आरबीआई का वित्तीय समावेश सूचकांक मार्च में बढ़कर 56.4 पर पहुंचा, सभी क्षेत्रों में वृद्धि

Wed, 03 Aug 2022 05:53 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 03 Aug 2022 05:53 AM IST
सार

केंद्रीय बैंक ने पिछले साल अगस्त में कहा था कि सरकार और संबंधित क्षेत्रीय नियामकों के परामर्श से बैंक, निवेश, बीमा, डाक के साथ पेंशन क्षेत्र के विवरण को शामिल करते हुए इसे व्यापक सूचकांक के रूप में तैयार किया गया है। 

विज्ञापन
RBI Financial Inclusion Index rose to 56.4 in March
आरबीआई - फोटो : pixabay

विस्तार

अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ आरबीआई का समग्र वित्तीय समावेश (एफआई) सूचकांक मार्च, 2022 में बढ़कर 56.4 पर पहुंच गया। मार्च, 2021 में यह 53.9 था। केंद्रीय बैंक ने कहा, यह सूचकांक सभी मानदंडों में वृद्धि के साथ देश में विभिन्न क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन की स्थिति को बताता है।

विज्ञापन


सूचकांक वित्तीय समावेश के विभिन्न पहलुओं पर शून्य और 100 के बीच जानकारी देता है। इसमें शून्य वित्तीय समावेश की कमी को बताता है, जबकि 100 पूर्ण वित्तीय समावेश का संकेत है। केंद्रीय बैंक ने पिछले साल अगस्त में कहा था कि सरकार और संबंधित क्षेत्रीय नियामकों के परामर्श से बैंक, निवेश, बीमा, डाक के साथ पेंशन क्षेत्र के विवरण को शामिल करते हुए इसे व्यापक सूचकांक के रूप में तैयार किया गया है। 
विज्ञापन


तीन प्रमुख मानदंडों पर बनाया गया है सूचकांक
एफआई सूचकांक में तीन प्रमुख मानदंडों को शामिल किया गया है। ये मानदंड हैं...पहुंच (35 फीसदी), उपयोग (45 फीसदी), गुणवत्ता (20 फीसदी)। इनमें से प्रत्येक में विभिन्न आयाम शामिल हैं, जिनकी गणना कई संकेतकों के आधार पर की जाती है। वित्तीय समावेश सूचकांक को बिना किसी आधार वर्ष के तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ऑफ इंडिया का फायदा 22% घटा
बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा अप्रैल-जून तिमाही में 22 फीसदी घटकर 561 करोड़ रुपये रह गया है। एक साल पहले यह 720 करोड़ था। बैंक का ग्रॉस एनपीए 13.51% से कम होकर 9.30% और शुद्ध एनपीए 2.21% रहा।


अगुस्ते भारत में विश्व बैंक के कंट्री निदेशक
अर्थशास्त्री अगुस्ते तानो कुआमे भारत में विश्व बैंक के नए कंट्री निदेशक नियुक्त हुए हैं। वह जुनैद कमाल अहमद की जगह लेंगे। कुआमे ने कहा, विश्व बैंक को 75 से अधिक वर्षों से भारत की विकास उपलब्धियों का समर्थन करने का सौभाग्य मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed