फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Executive Director Ajay Kumar Choudhary said introduction of digital rupee is a historic step

RBaI: ई-रूपी की शुरुआत ऐतिहासिक कदम, बढ़ेगा वित्तीय समावेशन, कर संग्रह बढ़ाने को छोटे शहरों पर हो जोर

Fri, 23 Dec 2022 07:06 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 23 Dec 2022 07:06 AM IST
सार

रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव ने 'ग्रीनवॉशिंग' के जोखिम से बचने के लिए ग्रीन फाइनेंस के वर्गीकरण का आह्वान किया। ग्रीन फाइनेंस का मतलब पर्यावरणीय रूप से स्थायी आर्थिक गतिविधियों को कर्ज देने से है।

विज्ञापन
RBI Executive Director Ajay Kumar Choudhary said introduction of digital rupee is a historic step
आरबीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आरबीआई के कार्यकारी निदेशक अजय कुमार चौधरी ने कहा, डिजिटल रुपये की शुरुआत एक ऐतिहासिक कदम है। यह आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगा। इससे न सिर्फ मुद्रा प्रणाली के सिस्टम में दक्षता आएगी बल्कि  वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा, डिजिटल रुपया भुगतान के तरीके में नया लचीलापन देगा और विदेश में होने वाले भुगतान को भी बढ़ावा देगा। यह उपभोक्ता संरक्षण सुनिश्चित करते हुए जनता को नया अनुभव देगा। 
विज्ञापन


ग्रीन फाइनेंस का वर्गीकरण समय की जरूरत: राव
रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव ने 'ग्रीनवॉशिंग' के जोखिम से बचने के लिए ग्रीन फाइनेंस के वर्गीकरण का आह्वान किया। ग्रीन फाइनेंस का मतलब पर्यावरणीय रूप से स्थायी आर्थिक गतिविधियों को कर्ज देने से है। राव ने कहा, वर्गीकरण के साथ हरित वित्त की औपचारिक परिभाषा समय की जरूरत है। यह भारत में हरित क्षेत्रों में वित्त प्रवाह की अधिक सटीक ट्रैकिंग को सक्षम करेगा।
विज्ञापन


कर संग्रह बढ़ाने को छोटे शहरों पर हो जोर
कर संग्रह बढ़ाने के लिए सरकार को बजट में छोटे शहरों पर जोर देना चाहिए। खासकर टीयर 2 कस्बों और शहरों में संग्रह के लिए मजबूत रणनीति बनानी चाहिए। आर्थिक वृद्धि को गति देने और विकासात्मक गतिविधियों में निवेश करने के लिए सरकार को कर राजस्व बढ़ाना चाहिए। खराब अनुपालन कर संग्रह की कमी में बड़ा कारण है। साथ ही अत्यधिक टैक्स, जटिल व्यवस्था, बढ़ती मुकदमेबाजी जैसी बाधाएं भी इनमें शामिल हैं। थिंक चेंज फोरम  के कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने यह सुझाव दिया। इसमें सरकार एंड एसोसिएट्स के मालिक स्वपन सरकार, चिलाना एंड चिलाना लॉ ऑफिसर्स के मैनेजिंग पार्टनर संदीप चिलाना, सीबीआईसी के पूर्व चेयरमैन पीसी झा, फोरम के सलाहकार डॉ. संजय बारू और पब्लिक फाइनेंस एक्सपर्ट एस रामकृष्णन शामिल थे। इन लोगों ने कहा, उपकर और अधिभार को पूरी तरह से खत्म कर देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल तक कॉरपोरेट कराधान में न करें बदलाव
एस रामकृष्णन ने कहा, वर्तमान कॉरपोरेट कराधान में कम से कम अगले दो वर्षों तक बदलाव नहीं करना महत्वपूर्ण है। क्योंकि कई कॉर्पोरेट अभी भी महामारी के प्रभाव से उबरने में लगे हैं। सरकार को पेंशन योजना को संशोधित करने और इसे 50,000 रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed