फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI bought maximum 27 tonnes of gold, total reserves now 882 tonnes According to WGC report

डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट: आरबीआई ने खरीदा सर्वाधिक 27 टन सोना, कुल भंडार अब 882 टन

Fri, 06 Dec 2024 05:43 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 06 Dec 2024 05:43 AM IST
सार

चीन का केंद्रीय बैंक सोना खरीदने के मामले में चौथे और अजरबैजान पांचवें स्थान पर रहा। कजाखस्तान के केंद्रीय बैंक ने लगातार पांच महीनों तक बेचने के बाद अक्तूबर में पहली बार सोने की खरीदारी की।

विज्ञापन
RBI bought maximum 27 tonnes of gold, total reserves now 882 tonnes According to WGC report
सोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरबीआई ने अक्तूबर, 2024 में दुनियाभर के अन्य केंद्रीय बैंकों की तुलना में सबसे ज्यादा 27 टन सोना खरीदा। इसके साथ ही, भारत का कुल स्वर्ण भंडार बढ़कर अब 882 टन पहुंच गया। इसमें से 510 टन सोना देश में ही मौजूदा है। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में मुताबिक, अक्तूबर में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने कुल 60 टन सोना खरीदा। इस मामले में तुर्किये का केंद्रीय बैंक 17 टन के साथ आरबीआई के बाद दूसरे और पोलैंड 8 टन के साथ तीसरे स्थान पर रहा। खास बात है कि भारत, तुर्किये और पोलैंड के केंद्रीय बैंकों की कुल वैश्विक स्वर्ण खरीदारी में 60 फीसदी हिस्सेदारी रही है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, चीन का केंद्रीय बैंक सोना खरीदने के मामले में चौथे और अजरबैजान पांचवें स्थान पर रहा। कजाखस्तान के केंद्रीय बैंक ने लगातार पांच महीनों तक बेचने के बाद अक्तूबर में पहली बार सोने की खरीदारी की।
विज्ञापन


स्वर्ण खरीद में उभरते देशों का दबदबा
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की मासिक रिपोर्ट पर आधारित डब्ल्यूजीसी के आंकड़ों के मुताबिक, उभरते देशों के केंद्रीय बैंकों ने स्वर्ण खरीद में दबदबा कायम रखा है। आरबीआई ने इस साल जनवरी से अक्तूबर तक कुल 77 टन सोने की खरीदारी की। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में पांच गुना अधिक है। इस दौरान तुर्किये ने अपने भंडार में 72 टन और पोलैंड ने 62 टन सोने की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन देशों ने की बिकवाली
रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर समेत कई देशों के केंद्रीय बैंकों ने अक्तूबर में सोना बेचा है। इनमें जर्मनी, मंगोलिया, जॉर्डन, थाईलैंड और फिलीपीन भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed