फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI Bank deposits doubled in seven years crossed Rs 200 lakh crore for first time

RBI: बैंकों का जमा सात साल में हुआ दोगुना, पहली बार पहुंचा 200 लाख करोड़ के पार

Sat, 13 Jan 2024 05:25 AM IST
यशोधन शर्मा अजीत सिंह, मुंबई
अजीत सिंह, मुंबई Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 13 Jan 2024 05:25 AM IST
सार

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर, 2016 में बैंकों में कुल जमा रकम 100 लाख करोड़ रुपये थी। इसमें सालाना आधार पर 9.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। यह भारतीय बैंकों में जमा पैसे का सबसे कम समय में 100 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का आंकड़ा है।

विज्ञापन
RBI Bank deposits doubled in seven years crossed Rs 200 lakh crore for first time
RBI - फोटो : iStock

विस्तार

देश के बैंकों में जमा रकम सात साल में दोगुनी हो गई है। बैंकों की जमा राशि पहली बार 200 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई है। इससे पता चलता है कि 5-6 फीसदी ब्याज के बावजूद बैंकों में रकम जमा करने पर लोगों का भरोसा अब भी कायम है।

विज्ञापन


आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर, 2016 में बैंकों में कुल जमा रकम 100 लाख करोड़ रुपये थी। इसमें सालाना आधार पर 9.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। यह भारतीय बैंकों में जमा पैसे का सबसे कम समय में 100 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का आंकड़ा है। 29 दिसंबर, 2023 तक बैंक डिपाॅजिट का आंकड़ा 200.8 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।
विज्ञापन


यह 2022 के मुकाबले 13.2 फीसदी बढ़ा है। बैंक जमा में ऐसे समय में भी तेजी आई है, जब लोग बड़े पैमाने पर म्यूचुअल फंड और शेयरों में निवेश कर रहे हैं। शेयर बाजार का पूंजीकरण जहां 373 लाख करोड़ है, वहीं म्यूचुअल फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) यानी निवेशकों के निवेश का मूल्य पहली बार 50 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। फंड हाउसों का एयूएम 10 साल में छह गुना बढ़ा है। पिछले साल इसमें 10 लाख करोड़ की तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


159.6 लाख करोड़ कर्ज
आरबीआई के मुताबिक, बैंकों में जमा रकम में से 176 लाख करोड़ रुपये टर्म डिपॉजिट व बाकी पैसा बचत एवं चालू खाते में है। बैंकों ने इस दौरान 159.6 लाख करोड़ रुपये कर्ज दिया है। इसमें 2022 के मुकाबले करीब 20 फीसदी इजाफा हुआ है। साल 1997 में बैंकों में जमा रकम 5.1 लाख करोड़ थी। चार साल में यह 10 लाख करोड़ हो गई। इसके बाद मार्च, 2006 में यह रकम दोगुनी होकर 20 लाख करोड़ हो गई। मार्च, 2006 से जुलाई, 2009 के बीच सबसे तेजी से बढ़कर यह अांकड़ा 40 लाख करोड़ पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed