Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RBI announces steps to encourage cross-border transactions in Indian rupee

RBI: रुपये में सीमा पार लेनदेन को प्रोत्साहित करने के लिए आरबीआई उठाएगा कदम, केंद्रीय बैंक ने क्या कहा? जानें

Thu, 16 Jan 2025 05:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 16 Jan 2025 05:46 PM IST
सार

RBI: व्यापार लेनदेन के लिए भारतीय रुपये (INR) के अधिक उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए, जुलाई 2022 में, विशेष रुपया वोस्ट्रो खाता (SRVA) के रूप में एक अतिरिक्त व्यवस्था शुरू की गई थी। तब से कई विदेशी बैंकों ने भारत में बैंकों के साथ वोस्ट्रो खोले हैं। अब इस बारे में आरबीआई ने क्या एलान किया है, आइए जानें।

विज्ञापन
RBI announces steps to encourage cross-border transactions in Indian rupee
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को सीमा पार लेनदेन के निपटान के लिए रुपये और स्थानीय/राष्ट्रीय मुद्राओं के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए उदार मानदंडों की घोषणा की है। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब घरेलू मुद्रा में गिरावट आ रही है और सोमवार को यह 86.70 प्रति अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर पहुंच गई।

विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपए सहित स्थानीय मुद्राओं में सीमा पार लेनदेन को प्रोत्साहित करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया और मालदीव के केंद्रीय बैंकों के साथ पहले ही समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन


व्यापार लेनदेन के लिए भारतीय रुपये (INR) के अधिक उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए, जुलाई 2022 में, विशेष रुपया वोस्ट्रो खाता (SRVA) के रूप में एक अतिरिक्त व्यवस्था शुरू की गई थी। तब से कई विदेशी बैंकों ने भारत में बैंकों के साथ वोस्ट्रो खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई ने गुरुवार को मौजूदा फेमा नियमों में किए गए बदलावों की घोषणा करते हुए कहा, "अधिकृत डीलर बैंकों की विदेशी शाखाएं भारत में रहने वाले किसी व्यक्ति के साथ सभी स्वीकार्य चालू खाता और पूंजी खाता लेनदेन के निपटान के लिए भारत से बाहर रहने वाले किसी व्यक्ति के लिए INR खाते खोल सकेंगी।"

सरल किए गए फेमा नियमों के तहत, भारत से बाहर रहने वाले लोग, विशेष अनिवासी रुपया खाते और SRVA जैसे अपने प्रत्यावर्तनीय INR खातों में शेष राशि का उपयोग करके अन्य अनिवासियों के साथ वास्तविक लेनदेन कर सकेंगे। इसके अलावा, भारत से बाहर रहने वाले व्यक्ति, प्रत्यावर्तनीय भारतीय रुपये खातों में रखी गई अपनी शेष राशि का उपयोग गैर-ऋण साधनों में एफडीआई सहित विदेशी निवेश के लिए कर सकेंगे।


आरबीआई ने आगे कहा कि भारतीय निर्यातक व्यापार लेनदेन के निपटान के लिए विदेशों में किसी भी विदेशी मुद्रा में खाते खोल सकेंगे, जिसमें निर्यात आय प्राप्त करना और इस आय का उपयोग आयात के भुगतान के लिए करना शामिल है। भारतीय रुपये और स्थानीय/राष्ट्रीय मुद्राओं में सीमा पार लेनदेन को बढ़ावा देने का निर्णय, केन्द्र सरकार के परामर्श से भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 1999 के फेमा विनियमों की समीक्षा के बाद लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed