{"_id":"625961f45a4a190a1854410d","slug":"rbi-alert-booklet-issued-to-make-aware-against-cyber-crimes-know-how-to-prevent-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई ने किया सतर्क: साइबर अपराधों के खिलाफ जागरुक करने के लिए बुकलेट जारी की, जानें कैसे करें इससे बचाव","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
आरबीआई ने किया सतर्क: साइबर अपराधों के खिलाफ जागरुक करने के लिए बुकलेट जारी की, जानें कैसे करें इससे बचाव
Fri, 15 Apr 2022 05:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 15 Apr 2022 05:45 PM IST
सार
बी (ए) वेयर सीरीज के तरह निकली इस बुकलेट में कुल 40 कहानियां हैं। इन कहानियों में बैंकिंग फ्रॉड से जुड़ी घटनाओं के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन
RBI
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपभोक्ताओं को साइबर अपराधों के खिलाफ जागरुक करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बुकलेट जारी की है। आरबीआई ने इस बुकलेट का नाम राजू और चालीस चोर दिया है। इससे पहले जुलाई 2021 में आरबीआई ने अपने ग्राहक जागरुकता अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत बैंक ने वित्तीय धोखेबाजी के तौर-तरीकों और ऊनसे बचाव पर बी (ए) वेयर नाम से पुस्तिका निकाली थी। ग्राहकों को को जागरुक करने की कड़ी में आरबीआई की ओर से ये नई पुस्तिका निकाली गई है।
विज्ञापन
बी (ए) वेयर सीरीज के तरह निकली इस बुकलेट में कुल 40 कहानियां हैं। इन कहानियों में बैंकिंग फ्रॉड से जुड़ी घटनाओं के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के सामान्य सुझाव दिए गए हैं। कहानी में हुई घटना से बचने के लिए क्या करें क्या नहीं करें इस बारे में भी बताया गया है।
विज्ञापन
राजू इन कहानियों का किरदार है। जो आसानी से बातों में आ जाता है। इस वजह से उसे अक्सर धोखा खाना पड़ता है। इन कहानियों में राजू को अलग-अलग किरदार के रूप में दर्शाया गया है। कहीं राजू किसान के तौर पर तो कहीं सीनियर सिटिजन के रूप में बैंकिग फ्रॉड का शिकार होता है। लोगों में वित्तीय साक्षरता फैलाने के लिए आरबीआई ने इस बुकलेट के प्रकाशित किया है।
विज्ञापन
बुलकेट में प्रकाशित की गई 40 कहानियों में से कई विषयों को शामिल किया गया है। बुकलेट में शामिल विषयों में कुछ निम्नलिखित हैं…
- फिशिंग लिंक के माध्यम से धोखाधड़ी
- क्रेडिट कार्ड का वार्षिक शुल्क माफ करने का फर्जी ऑफर
- एटीएम कार्ड का 'स्किमिंग फ्रॉड'
- स्क्रीन शेयरिंग ऐप के जरिए धोखाधड़ी
- सिम क्लोनिंग
- क्यूआर कोड स्कैन से धोखाधड़ी
- लॉटरी फ्रॉड
- ऑनलाइन नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी
- कोरोना की जांच की फर्जी साइट से धोखाधड़ी
- डेटा केबिल के जरिए डेटा चुराने का मामला
- फर्जी वैक्सीनेशन कॉल से धोखाधड़ी
- सार्वजनिक वाई-फाई के इस्तेमाल से धोखाधड़ी
- मैसेज ऐप से बैंकिंग फ्रॉड
- क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर फ्रॉड
- फर्जी लोन ऑफर