Raymond: गौतम सिंघानिया का पत्नी से अलग होना रेमंड को पड़ा भारी, मार्केट कैप 1500 करोड़ रुपये घटा
रेमंड के शेयरों में बीते सात कारोबारी सेशन में 12 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे कंपनी का मार्केट कैप करीब 1500 करोड़ रुपये कम हो गया है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में गौतम सिंघानिया ने अपनी पत्नी नवाज मोदी से अलग होने का एलान किया था। कंपनी के शेयर बुधवार को 66.45 (3.81%) की गिरावट के साथ 1,676 रुपये के भाव पर बंद हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेमंड के चेयरमैन गौतम हरि सिंघानिया से अलग रह रहीं उनकी पत्नी नवाज गौतम सिंघानिया की ओर से उनकी संपत्ति का 75 प्रतिशत हिस्सा मांगे जाने की खबरों के बीच कंपनी के शेयर में बुधवार को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। इस विवाद के शुरू होने के बाद से कंपनी के शेयरों में बीते सात कारोबारी सेशन में 12 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है।
इससे कंपनी का मार्केट कैप करीब 1500 करोड़ रुपये कम हो गया है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में गौतम सिंघानिया ने अपनी पत्नी नवाज मोदी से अलग होने का एलान किया था। कंपनी के शेयर बुधवार को 66.45 (3.81%) की गिरावट के साथ 1,676 रुपये के भाव पर बंद हुए।
पिछले सात सत्रों में यानी 13 नवंबर से 22 नवंबर के बीच कंपनी के शेयरों में 12.5 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। इससे कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,500 करोड़ रुपये कम हो गया है। बुधवार को बाजार बंद होने के दौरान कंपनी का मार्केट कैप 11,124.80 करोड़ रुपये था।
बता दें कि अरबपति उद्योगपति गौतम सिंघानिया से अलग रह रहीं उनकी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया ने अपने पति पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। मीडिया के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, मोदी ने दावा किया कि सिंघानिया ने उन पर और उनकी नाबालिग बेटी निहारिका पर शारीरिक हमला किया था।