फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ram Mandir: Railways to run 1,000+ trains to Ayodhya from across the country. Here are the details

Ayodhya Train: आयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए रेलवे चलाएगी 1000 से ज्यादा ट्रेनें, सरयू में चलेगा यॉट

Sat, 16 Dec 2023 03:17 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 16 Dec 2023 03:17 PM IST
सार

Ayodhya Train: अयोध्या स्टेशन पर आगंतुकों को कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए स्टेशन का नवीनीकरण किया गया है। रोजाना 50,000 लोगों के आने की क्षमता वाले इस नए स्टेशन का निर्माण 15 जनवरी 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Ram Mandir: Railways to run 1,000+ trains to Ayodhya from across the country. Here are the details
भारतीय रेल। - फोटो : Istock

विस्तार

नवनिर्मित राम मंदिर उद्घाटन के पहले 100 दिनों के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों से अयोध्या के लिए 1,000 से अधिक ट्रेनें चलाने की योजना की घोषणा की है। इन ट्रेनों का संचालन भव्य उद्घाटन समारोह से कुछ दिन पहले 19 जनवरी से शुरू होने वाला है, इससे तीर्थयात्रियों को पवित्र शहर तक पहुंचने में मदद मिलेगी। 23 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, इसके बाद मंदिर को आम लोगों के दर्शन के लिए खोला जाएगा। 

विज्ञापन


इस दौरान श्रद्धालुओं के यात्रा की सुविधा को देखते हुए अयोध्या को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बैंगलोर, पुणे, कोलकाता, नागपुर, लखनऊ और जम्मू सहित विभिन्न क्षेत्रों और शहरों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया कि मांग के आधार पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है, जबकि अयोध्या स्टेशन पर आगंतुकों को कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए स्टेशन का नवीनीकरण किया गया है। रोजाना 50,000 लोगों के आने की क्षमता वाले इस नए स्टेशन का निर्माण 15 जनवरी तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, तीर्थयात्रियों के समूहों के लिए कुछ ट्रेनों को चार्टर्ड सेवाओं के रूप में आरक्षित किया गया है। इस बीच, भारतीय रेलवे खानपान व पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) इस अवधि के दौरान बड़ी संख्या में अयोध्या आने वाले तीर्थयात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए चौबीसों घंटे खानपान सेवाएं प्रदान करने की तैयारी कर रहा है। मांग को पूरा करने के लिए कई खाद्य स्टाल स्थापित किए जाएंगे।


भगवान राम की जन्मभूमि की यात्रा करने के अलावा, तीर्थयात्रियों को अब पवित्र सरयू नदी पर इलेक्ट्रिक कैटामारन (यॉट) पर सवारी का आनंद लेने का अवसर भी मिलेगा। 100 लोगों को समायोजित करने की क्षमता वाला कैटामारन (यॉट), अयोध्या में आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करने वाले भक्तों के लिए एक अतिरिक्त आकर्षण के रूप में काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed