फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rakesh Jhunjhunwala's Wife Loses ₹ 800 Crore As Her Biggest Stock Bet Tanks

Jhunjhunwala's Loss: रेखा झुनझुनवाला को शेयर बाजार में हुआ बड़ा नुकसान, इस शेयर के टूटने से ₹800 करोड़ डूबे

Tue, 07 May 2024 12:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 07 May 2024 12:14 PM IST
सार

31 मार्च 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार झुनझुनवाला की टाइटन में करीब 5.35% की हिस्सेदारी थी। शुक्रवार को बाजार की क्लोजिंग के दौरान टाइटन के शेयरों में उनकी होल्डिंग का कुल मूल्य 16,792 करोड़ रुपये था। सोमवार को टाइटन के शेयर 7% तक टूट गए। इससे उन्हें करीब 796 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

विज्ञापन
Rakesh Jhunjhunwala's Wife Loses ₹ 800 Crore As Her Biggest Stock Bet Tanks
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक रहे दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला को सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान 800 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। उन्हें यह नुकसान टाटा समुह के स्वामित्व वाली कंपनी टाइटन के शेयरों के टूटने से हुआ है। टाटा समूह के इस शेयर पर झुनझुनवाला परिवार ने बड़ा निवेश कर रखा है।

विज्ञापन

झुनझुनवाला परिवार की टाइटन में करीब 5.35% हिस्सेदारी

31 मार्च 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार झुनझुनवाला परिवार की टाइटन में करीब 5.35% की हिस्सेदारी थी। शुक्रवार को बाजार की क्लोजिंग के दौरान टाइटन के शेयरों में उनकी होल्डिंग का कुल मूल्य 16,792 करोड़ रुपये था। सोमवार को टाइटन के शेयर 7% तक टूट गए। मार्च तिमाही के नतीजों के बाद निवेशकों में टाइटन के शेयरों में खरीदारी के प्रति निराशा दिखी। इस गिरावट से झुनझुनवाला परिवार को खासा नुकसान उठाना पड़ा। उन्हें टाटाइन के शेयर कमजोर होने से करीब 800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

विज्ञापन

सोमवार को टाइटन के शेयर गिरावट के साथ 3281.65 रुपये पर बंद हुए

सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान टाइटन के शेयर 3,352.25 के अपने निचले स्तर पर पहुंचने के बाद 3281.65 रुपये पर बंद हुए। इसके परिणामस्वरूप कंपनी का नेट वैल्यू 3 लाख करोड़ रुपये से कम होकर 2,91,340.35 करोड़ रुपये रह गया। टाइटन के शेयरों में इस गिरावट से शेयरों में झुनझुनवाला परिवार की हिस्सेदारी का मूल्य 15,986 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह झुनझुनवाला परिवार को करीब 800 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed