फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   railways to shut off its 14 printing machine as decided in a marathon meeting

डिजिटल इंडिया ने लगाया रेलवे की 14 प्रिंटिंग प्रेस पर ताला, अब नहीं छपेंगे टिकट और फॉर्म

Wed, 11 Oct 2017 09:51 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Wed, 11 Oct 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
railways to shut off its 14 printing machine as decided in a marathon meeting
- फोटो : ANI
रेल मंत्रालय जल्द ही देश भर में मौजूद अपनी प्रिंटिग प्रेसों को बंद कर देगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा बुलाई गई मैराथन बैठक के बाद इसका फैसला लिया गया है। रेलवे यहां काम कर रहे स्टाफ को हटा कर के उनको दूसरे विभागों में शिफ्ट करेगा। 
विज्ञापन


डिजिटाइजेशन बना बड़ी वजह
रेलवे की इन प्रिंटिंग प्रेस में ज्यादातर टिकट, फॉर्म और किताबें छपा करती थी। अब इन सबका डिजिटाइजेशन होने की वजह से ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता। रेलवे में अब रिजर्व टिकट ऑनलाइन बुक होते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- खुशबू से महकेंगे ट्रेन के डिब्बे, बदबू की शिकायत के बाद रेलमंत्री ने दिए आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही किसी प्रकार का फॉर्म आदि भी नहीं लगता है। रेलवे में अब कागज का प्रयोग काफी कम हो गया है और पेपरलैस होने की वजह से इन प्रिंटिग प्रेस की उपयोगिता काफी कम हो गई है। 

19वीं सदी की है मशीनरी
रेलवे की ज्यादातर प्रेस में 19वीं सदी की मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है। समय के साथ इनमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया था। रेलवे इन मशीनों को बंद करने के बाद टिकट आदि की छपाई के लिए टेंडर निकालेगा। इन सभी यूनिट में स्टाफ काफी कम है। इन प्रेस के बंद होने के बाद रेलवे इनका इस्तेमाल अन्य कार्यों के लिए किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed