फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IRCTC diwali ticket booking: railway special train booking from 25 November for Diwali chatth puja

25 तारीख से बिहार जाने वालों को मिनटों में मिलेगा कंफर्म रेल टिकट

Wed, 24 Oct 2018 01:53 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
IRCTC diwali ticket booking: railway special train booking from 25 November for Diwali chatth puja

दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार आने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इन दिनों घर जाने वालों की भीड़ अपने चरम स्तर पर होगी। हालांकि रेलवे की नियमित ट्रेनों में इस वक्त सीट मिलना काफी मुश्किल है। ऐसे में भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे त्योहार विशेष ट्रेनें चलाता है, जिससे लोग अपने घर पर त्योहार मनाने के लिए आसानी से पहुंच सकें। इससे नियमित ट्रेनों में भी भीड़ कम हो जाती है। 

विज्ञापन


छठ पूजा पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा भीड़

छठ पूजा के लिए बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वालों की सबसे ज्यादा भीड़ होती है। दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश से बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेन फुल हो जाती हैं। इन यात्रियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 78 विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इनमें से ज्यादातर ट्रेन बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ जाएंगी। 
विज्ञापन


25 से शुरू होगी बुकिंग

इन विशेष ट्रेनों के बारे में रेलवे समाचार पत्रों और अपनी वेबसाइट्स के माध्यम से लोगों को जानकारी दे रहा है। रेलवे की यह 78 ट्रेनें 2 नवंबर से 14 नवंबर के बीच चलेगीं। रेलवे इन ट्रेनों के लिए 25 अक्तूबर से बुकिंग शुरू करेगा। यह बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप पर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कराएं बुकिंग 

IRCTC diwali ticket booking: railway special train booking from 25 November for Diwali chatth puja
IRCTC

अब हम आपको बुकिंग कराने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिस ट्रेन में आपको बुकिंग करानी है, उसका नंबर लिख लें। क्रोम ब्राउजर पर  क्रोम ब्राउजर में भी आप new incognito विंडो को खोलें। यह आपको प्राइवेट ब्राउजिंग का मौका देता है। इस विंडो में बुकिंग के लिए मिनट पहले लॉगिन कर लें।

नोटपैड में फाइल करें पूरी जानकारी

ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले अपने डेस्कटॉप या फिर लैपटॉप में टिकट बुक करने से पहले नोटपैड की फाइल खोल लें और उसमें बुकिंग से संबधित सारी जानकारी भर लें ताकि बाद में आपको फार्म भरने में समय न लगे।

सही लिखें कैप्चा कोड

आईआरसीटीसी के फार्म में प्रस्थान व आगमन स्टेशन का कोड, यात्रा की तारीख, श्रेणी आदि जानकारी भर लें। जानकारों के मुताबिक 60 फीसदी लोग ऑनलाइन फार्म भरते वक्त आने वाले कैप्चा कोड को पहली बार में सही नहीं भर पाते हैं। इसलिए कैप्चा कोड को हमेशा सहीं से लिखें। इससे आपका समय काफी बचेगा।

पैसेंजर डिटेल पेज पर आप ज्यादा समय न बिताएं, पहली बार समय बिताने वाले को आसान कैप्चा कोड मिलता जबकि कई बार समय बिता चुके लोगों को कठिन कोड मिलता है।

सही हो इंटरनेट स्पीड

हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि बुकिंग करते वक्त आपके नेट की स्पीड काफी अच्छी हो। अगर स्पीड कम होगी तो फिर टिकट बुक करने में परेशानी आ सकती है। अच्छी इंटरनेट स्पीड के साथ टिकट बुक करने में केवल 20 सेकंड लगते हैं। सही तो यह माना जाता है कि कम से कम आप 2 एमबीपीएस स्पीड का इंटरनेट कनेक्शन रखें। 

ऐप से बुकिंग के लिए वाई-फाई का करें इस्तेमाल

मोबाइल ऐप से बुकिंग के लिए आप फोन पर उपलब्ध इंटरनेट डाटा के बजाए वाई-फाई का इस्तेमाल करें। इससे आपको स्पीड अच्छी मिलेगी और साथ ही जल्दी से टिकट बुक हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed