{"_id":"59fbe50a4f1c1bd0538bada0","slug":"rail-passengers-can-book-more-than-6-tickets-in-month-have-to-link-irctc-account-by-aadhaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"IRCTC ने दिया तोहफाः अब बुक कर सकेंगे महीने में 6 से ज्यादा टिकट, आधार से करना होगा लिंक","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
IRCTC ने दिया तोहफाः अब बुक कर सकेंगे महीने में 6 से ज्यादा टिकट, आधार से करना होगा लिंक
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Fri, 03 Nov 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
irctc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आप हर महीने रेल यात्रा के लिए 6 से ज्यादा टिकट बुक कर सकेंगे। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन (आईआरसीटीसी) ने इस सुविधा की घोषणा कर दी है। हालांकि ऐसा करने के लिए अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से लिंक करना होगा।
विज्ञापन
लेकिन अगर आधार से आपने अपना अकाउंट लिंक नहीं किया तो फिर अभी मिल रही 6 टिकट बुक करने की सुविधा जारी रहेगी। यह सुविधा 1 नवंबर से शुरू हो गई है।
ट्वीट करके दी जानकारी
आईआरसीटीसी ने कहा है कि आधार से लिंक कराने के बाद भी यूजर एक महीने में 12 से ज्यादा टिकट बुक नहीं करा सकेंगे। गौरतलब है कि इस समय सरकार की ओर से आधार को कल्याणकारी योजनाओं में जरूरी करने के अलावा सिम कार्ड, बैंक खाता समेत तमाम चीजों में आधार को जरूरी बनाने का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
No #Aadhaar verification required for booking up to 6 tickets in a month. pic.twitter.com/mrXMmtBDsx
— IRCTC (@IRCTC_Ltd) November 1, 2017
विज्ञापन
No #Aadhaar verification required for booking up to 6 tickets in a month. pic.twitter.com/nOejPzvFpK
— IRCTC (@IRCTC_Ltd) November 1, 2017