फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rahul Gandhi target on modi govt Count power employment crisis and inflatioon called misgovernance

राहुल गांधी का सरकार पर निशाना: देश में मौजूदा संकट गिनाए, आठ साल के मोदी शासन को बताया 'कुशासन'

Mon, 02 May 2022 12:56 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 02 May 2022 12:56 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट में देश के कई संकटों का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि यह सब समस्याएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ साल के कुशासन की एक केस स्टडी है। राहुल ने कहा कि इस केस स्टडी से पता चलता है कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को कुशासन से कैसे बर्बाद किया जाए।

विज्ञापन
Rahul Gandhi target on modi govt Count power employment crisis and inflatioon called misgovernance
राहुल गांधी। (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

भले ही केंद्र सरकार देश की अर्थव्यवस्था में तेज सुधार की बात कर रही हो, लेकिन विपक्ष को उसके दावों पर भरोसा नहीं हो रहा है। देश में महंगाई आसमान छू रही है और बेरोजगारी दर में इजाफा हुआ है। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से देश के मौजूद संकट गिनाते हुए मोदी सरकार पर वार किया है। 

विज्ञापन


मोदी शासन में अर्थव्यवस्था बर्बाद 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट में देश के कई संकटों का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि इस समय भारत में बिजली संकट, नौकरियों का संकट, किसान संकट और महंगाई का संकट है। इन सबके चलते देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। उन्होंने आगे लिखा कि यह सब समस्याएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ साल के कुशासन की एक केस स्टडी है। राहुल ने कहा कि इस केस स्टडी से पता चलता है कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को कुशासन से कैसे बर्बाद किया जाए।
विज्ञापन


अप्रैल महीने में बढ़ी बेरोजगारी दर
एक ओर जहां सरकार देश में अर्थव्यस्था में तेज सुधार के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर भारत में बढ़ती बेरोजगारी दर चिंता का विषय बनी हुई है। सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के ताजा आंकड़ों को देखें तो अप्रैल महीने देश की बेरोजगारी दर बढ़कर 7.83 फीसदी पर पहुंच गई, जो मार्च में 7.60 फीसदी थी। इस अवधि में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी बढ़ी है और यहां बेरोजगारी दर मार्च के 8.28 फीसदी के मुकाबले बढ़कर 9.22 फीसदी हो गई है। जबकि ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी दर मार्च के 7.29 फीसदी से कम होकर अप्रैल में 7.18 फीसदी पर आ गई है। बेरोजगारी के मामले में हरियाणा 34.5 फीसदी और राजस्थान 28.8 फीसदी के साथ उच्च सबसे आगे हैं। इसके साथ ही देश में नौकरी ढूढ़ने वालों की दर मार्च 2022 में कम होकर 39.5 फीसदी रह गई, जबकि मार्च 2019 में यह आंकड़ा 43.7 फीसदी पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुदरा महंगाई 17 महीने के हाई पर
यहां बता दें कि महंगाई की मार देश की जनता पर बढ़ती जा रही है, जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि यह हमारे तय लक्ष्य के बहुत ज्यादा नहीं पहुंची है। गौरतलब है कि बीते दिनों सरकार की ओर से जारी किए गए मार्च माह में महंगाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च में खुदरा महंगाई बढ़कर 17 महीने के उच्च स्तर 6.95 फीसदी पर पहुंच गई, फरवरी में यह 6.07 फीसदी की दर से बढ़ी थी। इसके अलावा देश में थोक महंगाई भी लगातार 12 महीनों से दोहरे अंकों में बनी हुई है। मार्च महीने में थोक महंगाई दर 14.55 फीसदी के स्तर पर पहुंच चुकी है, जो कि फरवरी में 13.11 की दर से बढ़ी थी। 


बिजली संकट से हाल-बेहाल
एक ओर जहां सरकार स्टॉक में पर्याप्त कोयला होने और बिजली का उत्पादन सही मात्रा में होने की बात कह रही है, वहीं दूसरी ओर देश के कई राज्यों, या कहें उत्तर प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक से गंभीर बिजली संकट की खबरें आ रही हैं। हालिया आई रिपोर्टों पर नजर डालें तो देश के 16 राज्यों में कोयले की कमी के कारण हो रही बिजली कटौती से बुरा हाल है। उत्तर और मध्य भारत में अभूतपूर्व गर्मी के कारण बिजली की मांग रिकॉर्ड 2.14 लाख मेगावाट के करीब पहुंच गई है। यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान के अलावा जम्मू-कश्मीर से लेकर आंध्र प्रदेश तक उपभोक्ताओं को 2 से लेकर 10 घंटे तक की अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। भारत में भीषण गर्मी के दौरान इस समय जो बिजली कटौती हो रही है, वो पिछले छह साल से अधिक समय में सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed