{"_id":"62924732303ec1634f612a4f","slug":"rahul-gandhi-said-that-modi-government-is-not-able-to-provide-new-jobs-it-is-capable-of-snatching-the-remaining-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी बोले: मोदी सरकार नई नौकरियां देने में नहीं, बची नौकरियां छीनने में सक्षम ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
राहुल गांधी बोले: मोदी सरकार नई नौकरियां देने में नहीं, बची नौकरियां छीनने में सक्षम
Sat, 28 May 2022 09:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 28 May 2022 09:50 PM IST
सार
पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि बेरोजगारी ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है और करोड़ों लोगों ने रोजगार की उम्मीद छोड़ दी है।
विज्ञापन
राहुल गांधी।
- फोटो : Twitter@ Rahul Gandhi
विस्तार
कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था में गिरावट और नकली नोटों के बढ़ने के साथ बेरोजगारी के नए आंकड़ों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार नई नौकरियां देने में तो नहीं लेकिन बची हुई नौकरियां छीनने में जरूर सक्षम है। याद रहे यही युवा आपके सत्ता के घमंड को तोड़ेगा। इनके भविष्य को बर्बाद करना इस सरकार को महंगा पड़ेगा।
विज्ञापन
वहीं पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि बेरोजगारी ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है और करोड़ों लोगों ने रोजगार की उम्मीद छोड़ दी है। आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि रेलवे में 50 प्रतिशत नौकरियां हमेशा के लिए खत्म हो गई हैं और 91,629 पदों पर अब कभी भर्ती नहीं होगी। गांव से शहर तक युवा रेलवे और सेना में भर्ती के लिए दिन रात जुटे हैं, लेकिन मोदी सरकार में भर्ती और उम्मीद दोनों खत्म हो गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अर्थव्यवस्था और नकली नोट पर कहा कि देश में 500 के 101.9 प्रतिशत और 2000 के 54.16 प्रतिशत नकली नोट बढ़े हैं। बैंकों में जमा 500 और 2000 के कुल 87.1 प्रतिशत नोट नकली हैं। कुल करेंसी का 21.23 प्रतिशत जाली नोट हैं। नोटबंदी की लाइन सिर्फ जनता के लिए ही तबाही साबित हुई।
विज्ञापन
वरुण गांधी ने फिर अपनी सरकार को घेरा
केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों का उल्लेख करते हुए सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी तीन दशकों के सर्वोच्च स्तर पर है। आंकड़े चौंकाने वाले हैं।
सोनिया गांधी से मिले पुनिया
सोनिया गांधी से मुलाकात करने के बाद पीएल पुनिया ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के संबंध में चर्चा हुई, इसमें किसको नामित करना है ये कांग्रेस अध्यक्ष का अधिकार है इसलिए हम यहां आए और वो इस पर निर्णय लेकर बताएंगी। वो जिसे भी चुनेंगी हमें वो स्वीकार है। 31 मई से पहले नाम पता चल जाएगा।