Qnet घोटालाः पांच हजार करोड़ के फ्रॉड में 70 गिरफ्तार, सरकार ने शुरू की बंद करने की प्रक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर लाखों लोगों को वित्तीय तौर पर बर्बाद कर चुकी मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी क्यूनेट (विहान डायरेक्ट सेलिंग कंपनी) को बंद करने के लिए केंद्र सरकार ने अपनी तरफ से प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। तेलंगाना में कंपनी के 70 लोगों को साइबराबाद पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह घोटाला करीब पांच हजार करोड़ रुपये का है। इस कंपनी के लिए बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध स्टार्स को भी पुलिस ने नोटिस जारी किया था।
कंपनी ने दिया बयान
हालांकि इस पर कंपनी का कहना है कि क्यूनेट/विहान डायरेक्ट सेलिंग प्राइवेट लिमिटेड या इसकी सब फ्रेंचाइजी किसी निवेश की मांग नहीं करती या कोई पिरामिड स्कीम का संचालन नहीं करती।
क्यूनेट अग्रणी ई कॉमर्स आधारित एशियन डायरेक्त टृसेलिंग कंपनी है , जो होमकेयर, पर्सनल केयर, स्किन केयर, हेर्थ फूड सप्लीमेंट्स, वॉच एवं होलिडे पैकेजेस की श्रेणियों में उच्च गुषवत्ता के उत्पादों की मार्केटिंग करती है। क्यूनेट भारत में सब फ्रेंचाइजी विहान डायरेक्ट सेलिंग प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से काम करती है, जो उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा सितंबर 2016 में जारी डायरेक्ट सेलिंग के दिशानिर्देशों का पूर्ण अनुपालन करती है।
कंपनी ने दी सफाई
कंपनी ने कहा है कि, 'असल में हमारे व्यवसाय में कोई निवेशक नहीं, जिसका आरोप हम पर लगाया गया है। हम पूरी तरह से वैध एवं भारतीय कानूनों का अनुपालन करने वाले हैं।'
दर्ज किए 38 मामले
पुलिस ने हाल ही में कंपनी के खिलाफ 38 मामले भी दर्ज किए हैं। साइबराबाद पुलिस आयुक्त वी.सी. सजनार ने बताया कि ये मामले ग्रेटर हैदराबाद को कवर करने वाले तीन पुलिस आयुक्तों में से एक साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट में आने वाले अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विहान डायरेक्ट सेलिंग प्राइवेट लिमिटेड (क्यूनेट) और इसके प्रमोटरों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में कई मामले दर्ज किए गए थे। साइबराबाद पुलिस ने इस बैंक कर्मचारियों को ठगने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है। आयुक्त सज्जनार ने कहा कि गिरोह से जुड़े चार लोगों अरुण, लोकेश तोमर, मोहित कुमार और मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया।
बड़े कार शोरूमों की आड़ में देश भर में कई लोगों को धोखा देने का आरोप इन पर लगाया गया है। इसलिए बैंक अधिकारियों को सतर्कता बरतने और उचित जानकारी के बिना धन हस्तांतरित न करने की सलाह दी जाती है। आरोपियों के पास से तीन लाख नकद के साथ सात सेलफोन जब्त किए गए।
लपेटे में कई फिल्म अभिनेता
इस मामले में पुलिस ने कंपनी के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अभिनेता अनिल कपूर, शाहरुख खान, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, विवेक ओबेरॉय, पूजा हेगड़े और अल्लू सिरीश को भी इस साल फरवरी में नोटिस दिया गया था। इनमें से अनिल कपूर, शाहरुख खान और बोमन ईरानी ने अपने वकीलों के जरिए नोटिस का जवाब दिया दे दिया है। इस मामले में कुल 500 प्रमोटरों को नोटिस जारी किया गया है और उनके जवाबों का इंतजार किया जा रहा है।
भारत के क्यूआई समूह की एक फ्रेंचाइजी विहान की ओर से धोखाधड़ी का मामला है, जो क्यूनेट के नाम से मार्केटिंग करती है। विहान को पहले गोल्ड क्वेस्ट एंड क्वेस्ट नेट के नाम से जाना जाता था। यह क्यूआई समूह के स्वामित्व वाली हांगकांग स्थित एक मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी है।
पूरे देश में फैला है नेटवर्क
इस कंपनी का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है। साइबराबाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो इसमें शामिल न हों और विहान को कोई भुगतान न करें। पुलिस के अनुसार इस कंपनी के लोग सॉफ्टवेयर कर्मचारियों, बेरोजगार युवाओं और गृहणियों को निशाना बना रहे थे। करीब 15 दिन पहले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने साइबराबाद में आत्महत्या कर ली, एक अन्य व्यक्ति ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या की है।
कॉर्पोरेट मंत्रालय ने कसा शिकंजा
कॉर्पोरेट मंत्रालय ने भी कंपनी पर अपना शिकंजा कसते हुए इसको बंद करने की तैयारी शुरू कर दी है। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज की बंगलूरू शाखा ने विहान को बंद करने के लिए एनसीएलटी में याचिका दायर की है। कंपनी के 12 निदेशकों व प्रमोटरों के लिए खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।
20 हजार करोड़ रुपये का घोटाला
डायरेक्ट सेलिंग और ई-कॉमर्स की आड़ में कंपनी ने 20 हजार करोड़ रुपये भारत से बाहर भेजे हैं। क्यूनेट के पास किसी तरह का कोई रिकॉर्ड नहीं है, यह 100 रुपये की चीज को 1500 में बेचकर सबको धोखा देने का काम कर रही है।ये एक ई-कॉमर्स आधारित डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है जो होम केयर, पर्सनल केयर, स्किन केयर, हेल्थ फूड सप्लीमेंट्स, घड़ियां और हॉलिडे पैकेज की मार्केटिंग करती है।