फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Q4 Results: Yes Bank Net profit jumps 63% YoY, NII up 6% Know all Q4 Results

Q4 Results: एचडीएफसी बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 6.7% बढ़ा, आईसीआईसीआई और यस बैंक ने दी यह जानकारी

Sat, 19 Apr 2025 02:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 19 Apr 2025 02:41 PM IST
सार

Q4 Results: शनिवार को देश के निजी क्षेत्र के तीन बड़े बैंकों ने अपने नतीजे जारी किए। एचडीएफसी बैंक ने अपने सालाना मुनाफे में  6.7% की वृद्धि की जानकारी दी है। आईसीआईसीआई बैंक और यस बैंक के नतीजे कैसे रहे? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Q4 Results: Yes Bank Net profit jumps 63% YoY, NII up 6% Know all Q4 Results
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

भारत के सबसे बड़े निजी बैंक ने शनिवार को अपने नतीजे जारी किए। वित्त वर्ष 25 के लिए अपने चौथी तिमाही के नतीजों का एलान करते हुए एचडीएफसी बैंक ने बताया है कि उसका लाभ 17,616 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की तुलना में 6.7% अधिक है। इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) पिछले साल की तुलना में 10.3% बढ़कर 32,070 करोड़ रुपये हो गई।

विज्ञापन

आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ 15.7% बढ़कर 13,502 करोड़ रुपये हुआ

आईसीआईसीआई बैंक ने शनिवार को बताया कि मार्च तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 15.7 प्रतिशत बढ़कर 13,502 करोड़ रुपये हो गया। एकल आधार पर, निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े ऋणदाता का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 12,630 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 10,708 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Samwad 2025: सोना सर्वोच्च स्तर पर; निवेश सही या नहीं, सेंट्रल बैंक-भारतीय हाउसवाइव्स में क्या कनेक्शन? जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक की मुख्य शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 11 प्रतिशत बढ़कर 21,193 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 19,093 करोड़ रुपये थी। राजकोष को छोड़कर गैर-ब्याज आय 18.4 प्रतिशत बढ़कर 7,021 करोड़ रुपये हो गई। मार्च तिमाही में प्रावधान 891 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में यह 718 करोड़ रुपये था। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति अनुपात दिसंबर 2024 के 1.96 प्रतिशत से बढ़कर मार्च 2025 के अंत तक 1.67 प्रतिशत हो गया।

यस बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 63.3% बढ़ा

निजी क्षेत्र के ऋणदाता यस बैंक ने शनिवार को  मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। आंकड़ों के अनुसार बैंका का स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 63.3% बढ़कर 738 करोड़ रुपये हो गया। बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) साल दर साल आधार पर 5.7% बढ़कर 2,276.3 करोड़ रुपये हो गई। शुद्ध लाभ और एनआईआई- ये दोनों ही आंकड़े बाजार के अनुमानों से बेहतर रहे। तिमाही पर देखें तो, बैंक की ब्याज आय साल-दर-साल आधार पर 2.3% बढ़कर 7,616 करोड़ रुपये हो गई। बैंक का शुद्ध एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) तिमाही आधार पर 0.5% से घटकर 0.3% हो गया। यस बैंक का सकल एनपीए क्रमिक रूप से 1.6% पर स्थिर रहा।

ये भी पढ़ें: Samwad 2025: निवेश कैसा हो? अमर उजाला संवाद के मंच पर दिग्गजों ने सचिन-सौरव के उदाहरण से समझाया, आप भी जानिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed