फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Q3 Results: Reliance reports 7.4 pc rise in December quarter net profit to Rs 18,540 crore: Co filing

Q3 Results: रिलायंस का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 7.4% बढ़कर 18,540 करोड़ रुपये, कंपनी ने जारी किए आंकड़े

Thu, 16 Jan 2025 07:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 16 Jan 2025 07:41 PM IST
सार

Q3 Results: रिलायंस और इंफोसिस के तीसरी तिमाही के नतीजे जारी हो गए हैं। रिलायंस ने मुनाफे में 7.4% के इजाफे की जानकारी दी है। दूसरी ओर, इंफोसिस ने शेयर बाजार को बताया है कि दिसंबर तिमाही में उसका मुनाफा सालाना आधार पर 11.46 प्रतिशत बढ़कर 6,806 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन
Q3 Results: Reliance reports 7.4 pc rise in December quarter net profit to Rs 18,540 crore: Co filing
रिलायंस के नतीजे जारी - फोटो : Social Media

विस्तार

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी की फाइलिंग के अनुसार दिसंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 7.4 प्रतिशत बढ़कर 18,540 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के खुदरा कारोबार में तेजी आने तथा दूरसंचार क्षेत्र में कमाई बढ़ने से लाभ बढ़ा है। रिलायंस ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 18,540 करोड़ रुपये यानी 13.70 रुपये प्रति शेयर रहा है। इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 17,265 करोड़ रुपये यानी 12.76 रुपये प्रति शेयर का लाभ हुआ था।
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का लाभ 16,563 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की परिचालन आय दिसंबर तिमाही में 2.43 लाख करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2023-24 की इसी तिमाही में 2.27 लाख करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन

  
जियो का मुनाफा बढ़ा
दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 24 प्रतिशत बढ़ा है। शुल्क वृद्धि के कारण कंपनी की प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू) में वृद्धि हुई है। उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में बढ़कर 6,477 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,208 करोड़ रुपये था। कंपनी का शुद्ध लाभ जुलाई-सितंबर तिमाही में 6,231 करोड़ रुपये रहा था। जियो की परिचालन आय दिसंबर तिमाही में बढ़कर 29,307 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 25,368 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्फोसिस का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 11.5% बढ़कर 6,806 करोड़ रुपये पर

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 11.46 प्रतिशत बढ़कर 6,806 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 6,106 करोड़ रुपये था।


इन्फोसिस ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी परिचालन आय समीक्षाधीन तिमाही में 7.58 प्रतिशत बढ़कर 41,764 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 38,821 करोड़ रुपये थी।


वित्तीय सेवाओं और विनिर्माण ने राजस्व में क्रमशः 27.8 प्रतिशत और 15.5 प्रतिशत का योगदान दिया। इसके बाद खुदरा और ऊर्जा का स्थान रहा। इन्फोसिस ने भारत और यूरोप में सालाना आधार पर दहाई अंक में वृद्धि दर्ज की। उत्तरी अमेरिका में लगभग पांच प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed