फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Prosus calls off $4.7 bn acquisition of BillDesk

Prosus Deal: Billdesk के 38,400 करोड़ रुपये के अधिग्रहण से पीछे हटी डच कंपनी PayU, जानें पूरा मामला

Mon, 03 Oct 2022 07:26 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 03 Oct 2022 07:26 PM IST
सार

Prosus Deal: प्रोसस कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि डील की कुछ शर्तों को सितंबर तक की समयसीमा के भीतर पूरा नहीं किया गया इसलिए उसने इस सौदे को निरस्त कर दिया है। डील के लिए पहले से निर्धारित शर्तों में एक भारतीय प्रतिस्पर्धी आयोग की स्वीकृति को भारतीय कंपनी ने पांच सितंबर को हासिल कर लिया था।

विज्ञापन
Prosus calls off $4.7 bn acquisition of BillDesk
Prosus-Billdesk Deal - फोटो : istock

विस्तार

प्रोसस एनवी नामक कंपनी जिसके पास पे यू (PayU) नाम की कंपनी का स्वामित्व है, उसने  सौदे की शर्तों को पूरा नहीं करने के कारण भारतीय भुगतान फर्म बिलडेस्क के अधिग्रहण से जुड़ी 4.7 बिलियन अमरीकी डालर (लगभग 38,400 करोड़ रुपये) की डील से पीछे हटने का फैसला किया है।

विज्ञापन

एक बयान में कंपनी की ओर से कहा गया है कि डील की कुछ शर्तों को सितंबर तक की समयसीमा के भीतर पूरा नहीं किया गया इसलिए उसने इस सौदे को निरस्त कर दिया है। डील के लिए पहले से निर्धारित शर्तों में एक भारतीय प्रतिस्पर्धी आयोग की स्वीकृति को भारतीय कंपनी ने पांच सितंबर को हासिल कर लिया था। 

विज्ञापन

हालांकि, प्रोसस की ओर से यह नहीं बताया गया कि और कौन सी शर्तें समय सीमा के भीतर पूरी नहीं की गईं। यह यह डील पूरी हो जाती तो डच कंपनी ई-कॉमर्स के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण होता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि प्रोसस ने पिछले साल 31 अगस्त को अपने पेमेंट गेटवे पेयू की छत्रछाया में भारत के उभरते फिनटेक क्षेत्र में अपना विस्तार करने के लिए बिलडेस्क के अधिग्रहण की घोषणा की थी।



बिलडेस्क की स्थापना 2000 में एम एन श्रीनिवासु, अजय कौशल और कार्तिक गणपति ने की थी। देश में इंटरनेट और स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़ने से बिलडेस्क का कारोबार भी हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ा है। इस सौदे के संपन्न होने की स्थिति में बिलडेस्क के संस्थापकों को करीब 50-50 करोड़ डॉलर मिलते।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed