{"_id":"637580f4e964dd701b4cac04","slug":"profit-in-second-quarter-education-industry-increased-by-182-pc-real-estate-sector-got-profit-of-429-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"Profit : दूसरी तिमाही में शिक्षा उद्योग का मुनाफा 182 फीसदी बढ़ा, रियल एस्टेट क्षेत्र को सबसे अधिक 429 फीसदी ल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Profit : दूसरी तिमाही में शिक्षा उद्योग का मुनाफा 182 फीसदी बढ़ा, रियल एस्टेट क्षेत्र को सबसे अधिक 429 फीसदी ल
Thu, 17 Nov 2022 06:01 AM IST
योगेश साहू
अजीत सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली।
अजीत सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 17 Nov 2022 06:01 AM IST
सार
हॉस्पिटैलिटी सेक्टर सबसे ज्यादा पिटा। इसके मुनाफे में 254% की गिरावट दर्ज की गई है। पेपर उद्योग का फायदा 195% गिरा जबकि फोटोग्राफिक उत्पाद का मुनाफा 137% गिर गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने हाल में कहा कि शिक्षा को कारोबार नहीं बनाना चाहिए। लेकिन बुधवार को एक रिपोर्ट में कहा गया कि शिक्षा और ट्रेनिंग वाली कंपनियां फायदा कमाने में दूसरे स्थान पर रही हैं। जुलाई-सितंबर में एक साल पहले की तुलना में इनका मुनाफा जहां 182.4% बढ़ा, वहीं रियल्टी कंपनियों का लाभ 429.2% बढ़ा। बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट कहती है कि कृषि से जुड़ी कंपनियों का लाभ 97.9% बढ़ा जबकि शराब से जुड़ी कंपनियों ने 74.4 फीसदी ज्यादा मुनाफा कमाया।
विज्ञापन
1917 कंपनियों का सर्वे, बिक्री बढ़ी, लेकिन फायदा गिरा, इन्फ्रा का लाभ 45.8% बढ़ा
कंज्यूमर ड्यूरेबल के मुनाफे में 99.9% की तेजी जबकि हेल्थकेयर का लाभ 41% बढ़ गया। इन्फ्रा का लाभ 45.8% बढ़ा तो रिटेल का मुनाफा 56.4% बढ़ गया। ट्रेडिंग के फायदे में 188.7% की तेजी दर्ज की गई।
विज्ञापन
हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र सर्वाधिक नुकसान में
हॉस्पिटैलिटी सेक्टर सबसे ज्यादा पिटा। इसके मुनाफे में 254% की गिरावट दर्ज की गई है। पेपर उद्योग का फायदा 195% गिरा जबकि फोटोग्राफिक उत्पाद का मुनाफा 137% गिर गया। कंस्ट्रक्शन सामग्री वाली कंपनियों को 74.4% का घाटा हुआ जबकि कच्चे तेल वाली कंपनियों के मुनाफे में 56% की गिरावट आई। प्लास्टिक उत्पाद वाले उद्योग के लाभ में 68% की कमी और टेक्सटाइल उद्योग के मुनाफे में 53.4% की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
- 1,917 कंपनियों के अध्ययन से पता चलता है कि इनकी बिक्री लगातार बढ़ रही है पर खर्च ज्यादा होने से मुनाफे पर असर हुआ है। इनकी बिक्री एक साल पहले के 20.6 लाख करोड़ की तुलना में 24% बढ़कर 25.6 लाख करोड़ रुपये हो गई है।
- शुद्ध मुनाफा 5.4% गिर कर 2.18 लाख करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले 2.31 लाख करोड़ था। खर्च 15.81 लाख करोड़ से बढ़कर 20.66 लाख करोड़ हो गया जिसमें 30.7 फीसदी की बढ़त है।