इंडिगो ने तीन साल बाद दिया कर्मियों को तोहफा, सैलरी में किया इजाफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किफायती विमानन सेवा प्रदान करने वाली कंपनी इंडिगो ने अपने पायलट और केबिन क्रू समेत कई अन्य वर्ग के कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का निर्णय लिया है। कंपनी द्वारा तीन साल बाद कर्मियों का वेतन बढ़ाया जा रहा है।
इसलिए बढ़ानी पड़ी सैलरी
पिछले महीने कंपनी के कमांडर्स ने जेट एयरवेज से पायलटों की भर्ती करने का विरोध किया था। उनका कहना था कि नए पायलटों को ज्वाइनिंग बोनस दिया जा रहा है, जबकि उनका वेतन पिछले तीन सालों से समान है। कंपनी के एचआर प्रमुख राज राघवन ने कहा कि पायलट, केबिन क्रू समेत गैर-क्रू कर्मियों के वेतन में वृद्धि इस अप्रैल से ही प्रभावी रहेगी।
एचआर हेड ने की घोषणा
कंपनी के एचआर हेड राज राघवन ने सभी कर्मियों को भेजे गए पत्र में कहा है कि कंपनी अपने सभी कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा करने जा रही है। यह वृद्धि अप्रैल से लागू होगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया की सैलरी में कितने फीसदी की वृद्धि होगी।
सभी कर्मियों को भेजा जाएगा पत्र
राज ने कहा कि सभी कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से पत्र भेजा जाएगा, जिसमें उनको सैलरी में वृद्धि के बारे में बताया जाएगा। इसमें ग्राउंड स्टाफ को मेरिट, कार्यकुशलता और मार्केट बेंचमार्क के आधार पर सैलरी बढ़ोतरी मिलेगी।
आधे मार्केट पर है कब्जा
इंडिगो का फिलहाल देश के विमानन क्षेत्र में आधा हिस्सा है। इसका मुख्यालय गुरुग्राम में है। इंडिगो के पास फिलहाल 200 विमान हैं और वो रोजाना 1400 उड़ानों का संचालन 53 घरेलू व 18 अंतरराष्ट्रीय शहरों में करती है।