फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Prime Minister Narendra Modi interacts with eminent personalities, in Paris, France pm news and updates

PM in France: पेरिस में जानी-मानी हस्तियों से मिले पीएम, चैनल की भारतीय मूल की सीईओ लीना से मिल कही ये बात

Fri, 14 Jul 2023 08:31 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 14 Jul 2023 08:31 PM IST
सार

PM in France: पीएम शुक्रवार को राजधानी पेरिस में जानी-मानी हस्तियों से मिले। इस दौरान वे चैनल की ग्लोबल सीईओ लीना नायर से भी मिले। मुलाकात के बाद पीएम ने कहा, "भारतीय मूल के ऐसे व्यक्ति से मिलना हमेशा सुखद होता है जिसने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi interacts with eminent personalities, in Paris, France pm news and updates
फ्रांस में पीएम - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फ्रांस दौरे के दौरान शुक्रवार को राजधानी पेरिस में जानी-मानी हस्तियों से मुलाकात की। इस दौरान वे चैनल की ग्लोबल सीईओ लीना नायर से भी मिले। मुलाकात के बाद पीएम ने कहा, "भारतीय मूल के ऐसे व्यक्ति से मिलना हमेशा सुखद होता है जिसने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। हमने कारीगरों के बीच कौशल विकास को बढ़ावा देने और खादी को अधिक लोकप्रिय बनाने के तरीकों के बारे में बहुत अच्छी बातचीत की।" पीएम ने शुक्रवार को कहा, "पेरिस में, मुझे उल्लेखनीय चार्लोट चोपिन से मिलने का अवसर मिला। उन्होंने 50 साल की उम्र में योग का अभ्यास करना शुरू किया। वह जल्द ही सौ साल की होने वाली हैं, लेकिन योग और फिटनेस के प्रति उनका जुनून पिछले कुछ वर्षों में बढ़ा है।" पीएम ने इस दौरान एयरोस्पेस इंजीनियर और पायलट थॉमस पेसक्वेट से भी मुलकात की।

विज्ञापन

पीएम से मिल लीना नायर बोलीं- ये मेरे लिए गर्व का क्षण

पेरिस में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद चैनल की ग्लोबल सीईओ लीना नायर ने कहा, 'प्रधानमंत्री से मिलकर बेहद खुशी हुई। उनसे बात करना मेरे लिए गर्व का क्षण था। वह मेरी उपलब्धियों पर बहुत उत्साहजनक थे। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि वह बहुत उत्सुक थे कि मैं अन्य महिलाओं और लड़कियों का समर्थन करना जारी रखूं और भारत से बाहर आने वाली कई महिलाओं और लड़कियों के लिए एक रोल मॉडल बनूं। इसलिए आप व्यवसाय में महिलाओं को अधिक से अधिक समर्थन देने, आगे बढ़ाने और विकसित बनाने के प्रति उनके (प्रधानमंत्री मोदी के) जुनून और प्रतिबद्धता को देख सकते हैं।

विज्ञापन

चार्लोट चोपिन से मिलते प्रधानमंत्री मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन

पेरिस में जानी-मानी हस्तियों से मिले भारतीय प्रधानमंत्री मोदी

पीएम से मुलाकात के बाद एयरोस्पेस इंजीनियर व पायलट थॉमस पेसक्वेट बोले

पेरिस में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद एयरोस्पेस इंजीनियर और पायलट थॉमस पेसक्वेट ने कहा, "मुझे लगता है कि वह (पीएम मोदी) सही काम कर रहे हैं। जैसा कि मैं कह रहा था, वह बहुत सारे अच्छे निर्णय ले रहे हैं। वह अपने लोगों के लिए स्पेस का उपयोग कर रहे हैं और यही आपको करना चाहिए। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा है। मुझे लगता है कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में उपलब्धि एक देश के लिए बहुत मायने रखता है। मुझे लगता है कि अंतरिक्ष कार्यक्रम का संचालन बहुत मुश्किल है। अंतरिक्ष में लोगों को भेजना इसका सबसे मुश्किल हिस्सा है। लेकिन मुझे लगता है कि भारत उस लक्ष्य की ओर अविश्वसनीय गति से बढ़ रहा है। और इसलिए, चंद्रयान 3 पर बधाई।" उन्होंने कहा हम जल्द ही भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को देखेंगे, तो मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा है। मुझे लगता है कि भारत को इससे फायदा होने वाला है।

भारत के अंतरिक्ष अभियान पर ये बोले थॉमस पेसक्वेट

पेरिस में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद एयरोस्पेस इंजीनियर और पायलट थॉमस पेसक्वेट ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह (पीएम मोदी) अंतरिक्ष अभियान पर सही तरीके से सोच रहे हैं। अंतरिक्ष आपके लिए कई चीजें करता है, लेकिन कुछ बहुत अल्पकालिक हैं। हर रोज की नेविगेशन प्रणाली, आपदा राहत, अंतरिक्ष से छवियों का उपयोग करना, सार्वजनिक नीति तैयार करना करना, शहरी नियोजन करना, या बुनियादी ढांचे तैयार करना ये तो यह पहला कदम है। इस पर भारत ध्यान केंद्रित कर रहा है। मुझे लगता है कि अगला कदम अन्वेषण के स्तर को और अधिक बढ़ाना और अंतरिक्ष में और गहराई तक जाना है। जीवन कहां से आता है? क्या वहां जीवन है? इसका पता लगाया जाना बाकी है। इसलिए मुझे लगता है कि भारत सही रास्ते पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed