फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   prices of onion and tomato at 70 rupees mark in retail market of delhi ncr

एनसीआर में कम नहीं हो रहे प्याज-टमाटर के दाम, 70 रुपये किलो है भाव

Thu, 31 Oct 2019 06:57 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 31 Oct 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
prices of onion and tomato at 70 rupees mark in retail market of delhi ncr

राष्ट्रीय राजधानी में प्याज और टमाटर की कीमतें घटने का नाम ही नहीं ले रही हैं। यहां के खुदरा बाजारों में प्याज और टमाटर की कीमतें अब भी 60-70 रुपये प्रति किलोग्राम की ऊंचाई पर बनी हुई हैं। खुदरा बाजार से मिले आंकड़ों के अनुसार, गुणवत्ता और स्थान के आधार पर प्याज और टमाटर दोनों 70 रुपये किलोग्राम बिक रहे हैं। 

विज्ञापन


उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों अनुसार, एनसीआर में खुदरा बाजार में प्याज 55 रुपये और टमाटर 53 रुपये किलो बिक रहा है। केंद्र सरकार ने मदर डेयरी की सफल दुकानों, सहकारिता नेफेड और एनसीसीएफ के जरिए प्याज और टमाटर दोनों की आपूर्ति बढ़ाई है।
विज्ञापन


इसके बावजूद एक महीने से इन दोनों की कीमतें ऊंचे स्तर पर ही बनी हुई हैं। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सफल की 400 दुकानों पर प्याज 23.90 रुपये किलो और टमाटर 55 रुपये किलो बिक रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द नीचे आएंगी कीमतें

सरकार अपने बफर स्टॉक से प्याज उपलब्ध करा रही है। मुख्य उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित होने से इन दोनों सब्जियों की कीमतों में तेजी आई है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि गर्मियों यानी खरीफ की नई फसल की आवक से आने वाले दिनों में प्याज और टमाटर की कीमतों में कमी आएगी। अधिकारी ने कहा कि उत्तर भारत में आपूर्ति प्रभावित हुई है। अगले 10 दिन में स्थिति सुधरेगी और कीमतें कुछ नीचे आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed