फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   prices of cryptocurrencies dogecoin bitcoin ethereum prices fall China cryptocurrency warning and Elon Musk

Dogecoin, Bitcoin, Ethereum Prices: क्रिप्टो ने मचाई तबाही: जानें क्यों बिटक्वाइन, डॉजक्वाइन, इथेरियम हुए धड़ाम, निवेशकों को हुआ कितना नुकसान

Thu, 20 May 2021 11:50 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 20 May 2021 11:50 AM IST
सार

पिछले कारोबारी दिन बिटक्वाइन के साथ इथेरियम, बाइनेंस कॉइन और डॉजक्वाइन धड़ाम हो गए हैं। चीन की एक धमकी से और एलन मस्क के रूख से इसमें गिरावट आई।

विज्ञापन
prices of cryptocurrencies dogecoin bitcoin ethereum prices fall China cryptocurrency warning and Elon Musk
Dogecoin, Bitcoin, Ethereum - फोटो : pixabay

विस्तार

बुधवार को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वालों को एक बड़ा झटका लगा। दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटक्वाइन के साथ इथेरियम, बाइनेंस कॉइन और डॉजक्वाइन भी धड़ाम हो गए, जिससे निवेशकों को 500 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ। रॉयटर्स के मुताबिक, बीते दिन एक समय पर क्रिप्टोकरेंसी बाजार का बाजार पूंजीकरण 10 खबर डॉलर के करीब हो गया था। हालांकि, बाजार अब थोड़ा संभला है।

विज्ञापन


इतनी आई गिरावट
बुधवार को बिटक्वाइन करीब 30 फीसदी गिरकर 30,681 डॉलर तक पहुंच गया था, जो इस साल जनवरी के बाद का न्यूनतम स्तर है। बिटक्वाइन के शिखर स्तर 64,800 डॉलर से तुलना करें तो यह करीब 55 फीसदी नीचे है। इथेरियम अपने शिखर स्तर 4,362 डॉलर से करीब 36 फीसदी नीचे 2,850 डॉलर पर पहुंचा। डॉजक्वाइन 0.34 डॉलर तक गिरा। यह इसके उच्चतम स्तर पर 55 फीसदी कम है। बाइनेंस कॉइन में भी करीब 30 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि आज बिटक्वाइन थोड़ा संभला है। यह 37,200 के करीब व्यापार कर रहा है। 
विज्ञापन


इसलिए आई गिरावट

  • चीन की एक धमकी से आई गिरावट- दरअसल, चीन की वजह से बिटक्वाइन घड़ाम हुआ है। चीन के सरकारी बैंक, पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के अधिकारिक वीचैट अकाउंट पर जारी नोटिस में कहा गया है कि, 'वर्चुअल करेंसी को बाजार में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वे रियल करेंसी नहीं हैं।' मालूम हो कि चीन ने साल 2017 से ही वर्चुअल करेंसी पर बैन लगा रखा है। मंगलवार रात इस खबर के बाद ही बिटक्वाइन में भारी गिरावट आई है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • एलन मस्क के रूख से भी आई गिरावट- इसके अतिरिक्त टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क के रूख से भी बिटक्वाइन में गिरावट आई है। तीन महीने के भीतर एलन मस्क ने अपना फैसला बदलते हुए कहा कि टेस्ला कंपनी अब बिटक्वाइन में भुगतान नहीं लेगी। उन्होंने जलवायु चिंताओं के कारण बिटक्वाइन लेने से इनकार किया। मस्क ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी का आइडिया बहुत ही शानदार है और इसका भविष्य भी काफी उज्जवल है, लेकिन इसका हमारे पर्यावरण पर बहुत ही बुरा असर हो रहा है।  उन्होंने कहा कि टेस्ला अब बिटक्वाइन में कार नहीं बेचेगी।


मस्क के ट्वीट से मिली थोड़ी राहत
बिटक्वाइन की कीमत में आए मामूली सुधार का कारण एलन मस्क हैं। बुधवार शाम को क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट के बीच उन्होंने डायमंड हैंड्स इमोजी ट्वीट किया। इसका मतलब है कि आप किसी होल्डिंग को भाव देते हैं। आसान भाषा में समझें, तो टेस्ला बिटक्वाइन में अपनी होल्डिंग को नहीं बेचेगी। इसलिए क्रिप्टोकरेंसी में थोड़ा सुधार आया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed