फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Price of Vegetarian Thali drops while Non-Veg Thali surges in February: Crisil Report

Thali Price: फरवरी महीने में शाकाहारी थाली सस्ती हुई; मांसाहारी थाली की कीमत बढ़ी, क्रिसिल रिपोर्ट में दावा

Mon, 10 Mar 2025 03:48 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 10 Mar 2025 03:48 PM IST
सार

Veg- Non VegThali Price: फरवरी में घर में बने भोजन की शाकाहारी थाली पिछले साल के इसी महीने की तुलना में एक फीसदी सस्ती हो गई। हालांकि, मांसाहारी थाली की कीमतों में इजाफा देखा गया। क्रिसिल ने इस बारे में अपनी रिपोर्ट जारी की है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Price of Vegetarian Thali drops while Non-Veg Thali surges in February: Crisil Report
वेज-नॉन वेज थाली - फोटो : amarujala.com

विस्तार

फरवरी में घर में बने भोजन की शाकाहारी थाली पिछले साल के इसी महीने की तुलना में एक फीसदी सस्ती हो गई। हालांकि, इस दौरान मांसाहारी थाली की कीमत में लगभग 6 प्रतिशत का इजाफा देखा गया। क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। 

विज्ञापन

शाकाहारी थाली की कीमतों में नरमी का क्या कारण? 

रिपोर्ट के अनुसार शाकाहारी थाली की कीमत में गिरावट मुख्य रूप से टमाटर और एलपीजी की कीमतों में कमी के कारण हुई। वहीं, मांसाहारी थाली की कीमतों में इजाफे का कारण ब्रॉयलर चिकन की कीमतों का बढ़ना रहा। क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में कहा "फरवरी में टमाटर की कम कीमतों के बीच शाकाहारी थाली की कीमत में साल-दर-साल गिरावट आई।दूसरी ओर, ब्रॉयलर की कीमत में वृद्धि जारी रहने के कारण मांसाहारी थाली की कीमत में मामूली वृद्धि हुई"। 

विज्ञापन

फरवरी महीने में टमाटर की कीमतों में राहत

रिपोर्ट में बताया गया है कि फरवरी में टमाटर की कीमतें एक साल पहले के 32 रुपये प्रति किलोग्राम से 28 प्रतिशत घटकर 23 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। यह गिरावट बाजार में टमाटर की आवक में 20 प्रतिशत की वृद्धि के कारण हुई। इसके अलावा, एलपीजी की कीमतों में भी 11 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे और राहत मिली। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत पिछले साल के 903 रुपये से घटकर 803 रुपये हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, शाकाहारी थाली की लागत में कुल गिरावट अन्य प्रमुख सामग्रियों की बढ़ती कीमतों के कारण सीमित रही। पिछले साल के मुकाबले प्याज की कीमतों में 11 फीसदी, आलू की कीमतों में 16 फीसदी और वनस्पति तेल की कीमतों में 18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इन मूल्य वृद्धि ने शाकाहारी भोजन की लागत में तेज गिरावट को रोक दिया। 

ब्रॉयलर चिकन की कीमतों में सालाना आधार पर 15% की बढ़ोतरी

दूसरी ओर, ब्रॉयलर चिकन की कीमतों में सालाना आधार पर 15 फीसदी की बढ़ोतरी के कारण मांसाहारी थाली अधिक महंगी हो गई। मांसाहारी थाली की लागत में ब्रॉयलर का हिस्सा लगभग 50 फीसदी होता है और इसकी कीमत में वृद्धि पिछले साल के कम आधार के कारण हुई थी, जब अधिक आपूर्ति के कारण कीमतें कम हो गई थीं। 

इसके अलावा, ब्रॉयलर मुर्गियों के चारे की लागत बढ़ गई, मक्का की कीमतों में सालाना आधार पर 6% की बढ़ोतरी हुई, जिससे कुल लागत और बढ़ गई। बाजार में ताजा आवक के कारण प्याज, आलू और टमाटर की कीमतों में क्रमशः गिरावट देखी गई। 



दक्षिण भारत में बर्ड फ्लू की चिंताओं के बीच मांग कमजोर होने के कारण फरवरी में ब्रॉयलर चिकन की कीमत में लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट आई। इन उतार-चढ़ावों के बावजूद, खाद्य कीमतें घरेलू बजट में एक महत्वपूर्ण कारक बनी हुई हैं। आपूर्ति की स्थिति में कोई भी और बदलाव आने वाले महीनों में भोजन की लागत को प्रभावित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed