फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   price of onion may reduce soon cabinet approves import of onion

1.2 लाख टन प्याज के आयात को मंजूरी, 60 रुपये से कम हो सकती है कीमत

Thu, 21 Nov 2019 10:23 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 21 Nov 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
price of onion may reduce soon cabinet approves import of onion

कैबिनेट ने 1.2 लाख टन प्याज के आयात को मंजूरी दे दी है। प्याज के बढ़ते दामों पर नियंत्रण लगाने और घरेलू बाजार में अधिक उपलब्धता को लेकर सरकार ने यह फैसला किया। 

विज्ञापन

60 रुपये किलो तक बिक रहा है प्याज

गौरतलब है कि दिल्ली व अन्य शहरों में प्याज 60 रुपये किलो तक बिक रहा है। हाल ही में खाद्य व उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने सरकार द्वारा संचालित एमएमटी के माध्यम से एक लाख टन प्याज आयात करने की घोषणा की थी। इसके साथ ही सरकार ने निजी आयात की भी सुविधा दी है और दिसंबर तक फाइटोसैनेटिक और फ्यूमिगेशन मानदंड में भी छूट दी गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

60 रुपये से नीचे आ सकती है कीमत

प्याज के सस्ते होने की उम्मीद खासी बढ़ गई हैं। दरअसल निजी कारोबारियों ने प्याज के आयात के लिए ऑर्डर दिए हैं, जिसमें से कम से कम 1,000 टन प्याज इस महीने के अंत तक आने का अनुमान है। इससे खुदरा कीमतों में कमी आएगी, जो अभी तक 60 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।


पहले राजधानी दिल्ली में प्याज की कीमतें लगभग 100 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई थीं, लेकिन सरकार द्वारा कई कदम उठाने के बाद कीमतों में नरमी आई। हालांकि दिल्ली सहित देश के ज्यादातर हिस्सों में अभी तक प्याज की कीमतें 60 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई हैं।


उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘निजी कारोबारियों ने सरकार को बताया कि उन्होंने थोड़ी मात्रा में प्याज का आयात किया है। कारोबारियों को इस महीने के अंत तक 1 हजार टन प्याज की डिलिवरी मिलने की उम्मीद है।’

फरवरी तक प्याज निर्यात पर प्रतिबंध 

सरकार प्याज की कीमतों को थामने के लिए इसके निर्यात पर फरवरी तक प्रतिबंध जारी रख सकती है। सरकार ने घरेलू बाजार में प्याज की महंगाई को थामने के लिए सितंबर में सितंबर में प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि, इसके बावजूद भारत में कीमतों में बढ़ोतरी जारी रही। इसकी वजह देश में प्याज के सबसे बड़े उत्पादक राज्यों से प्याज की सीमित आपूर्ति थी। इस महीने की शुरुआत में प्याज की थोक कीमतें 55 रुपये से घटकर 40 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थीं, जो छह साल में सबसे ज्यादा थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed