फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   President of Tata Consumer Products Puneet Das interview with Amar Ujala

Interview: भारतीयों को जोड़ती है चाय, टाटा ने इस जुड़ाव को संजोये रखा

Fri, 12 Aug 2022 06:06 AM IST
Jeet Kumar मनीष शर्मा, नई दिल्ली।
मनीष शर्मा, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 12 Aug 2022 06:06 AM IST
सार

टाटा उपभोक्ता उत्पादों (पेय पदार्थ) के प्रेसिडेंट पुनीत दास ने अमर उजाला से कहा...चाय के साथ राष्ट्रीय भावना का भी देते रहे हैं संदेश

विज्ञापन
President of Tata Consumer Products Puneet Das interview with Amar Ujala
टाटा उपभोक्ता उत्पादों (पेय पदार्थ) के प्रेसिडेंट पुनीत दास - फोटो : Twitter

विस्तार

अधिकांश उत्पाद लोगों के घरों में उपभोग तक सीमित रहते हैं। लेकिन, इनमें से कुछ ग्राहकों के बीच पहुंचकर राष्ट्रीय और सामाजिक भावना का संदेश भी देते हैं। टाटा चाय एक ऐसा ही उत्पाद है, जिसने उपभोक्ताओं को राष्ट्रीय पर्व और गर्व के अहसासों से जोड़े रखा है। इसी कड़ी में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर कंपनी ने 'देश का गर्व' पहल के तहत टाटा प्रीमियम चाय को नए कलेवर में पेश किया है।

विज्ञापन


इसके बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए टाटा उपभोक्ता उत्पादों (पेय पदार्थ) के प्रेसिडेंट पुनीत दास ने बताया कि चाय भले पेय पदार्थ है लेकिन यह देश को एक धागे में भी पिरोती है। इसने देश की विविधता में एकता को साकार किया है और टाटा ने इस एकजुटता को अपने सफर में संजोये रखा है। अब, इसे आगे बढ़ाते हुए कंपनी इस स्वतंत्रता दिवस पर उपभोक्ताओं को भारत के आठ गौरवांवित करने वाले लम्हों से रूबरू करा रही है, जिन्हें चाय के टिन डिब्बों पर यह उकेरा गया है।
विज्ञापन


चाय के डिब्बों पर ताजमहल से लेकर हरित क्रांति की झलक उत्तर प्रदेश में बिकने वाले डिब्बों पर ताजमहल का आठवां अजूबा होगा तो दिल्ली में पैकिंग पर 1982 में नौवें एशियाई खेलों के दूरदर्शन पर हुए रंगीन प्रसारण की छाप होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह, पश्चिम बंगाल में पहली मेट्रो, ओडिशा में हीराकुंड बांध, महाराष्ट्र के अजंता-एलोरा गुफाएं, पंजाब में हरित क्रांति व हरियाणा में खेल प्रतिभाओं समेत कुल आठ यादगार पलों को चाय के डिब्बों पर जगह दी गई है।

बेसहारा बच्चों पर खर्च होगी टी सेट्स की कमाई
फ्रीडम कलेक्शन के तहत बनाए गए टी सेट्स पर भी इन्हें पेंटिंग के रूप में पेश किया गया है। इन टी सेट्स के लिए टाटा ने 'प्लेटेड प्रोजेक्ट' नाम की कंपनी के साथ साझेदारी की है, जो 'आर्ट अगेंस्ट हंगर' अभियान चलाती है और यह इससे खरीदी जाने वाली चीजों का सारा पैसा बेसहारा-बेघर बच्चों के भोजन और सार संभाल पर खर्चती है। यानी जो लोग इसमें योगदान देना चाहते हैं, वे कला संग्रह या अपने नियमित इस्तेमाल के लिए इन टी सेट को खरीद सकते हैं।


टाटा का संदेश, अपनी उपलब्धियों पर गर्व करें
दास के मुताबिक, देश का गर्व अभियान के जरिये टाटा का संदेश है कि हम अब तक के सफर में मिली उपलब्धियों पर गर्व करें और इसे आपस में साझा करें। उन्होंने कहा, हरेक राज्य में खान-पान की स्थानीय पसंद और स्वाद होता है। इसे समझते हुए टाटा अपनी चाय बाजार में उतारती है। कंपनी की कोशिश रहती है कि हम सिर्फ एक उत्पाद न बनकर लोगों की भावनाओं से भी जुड़ें। इसी दिशा में अहम अवसरों को यादगार बनाने के लिए हम उन्हें अपनी पैकेजिंग और विज्ञापनों में जगह देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed