फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PPBL crisis: Paytm, Paytm Payments Bank to discontinue inter-company pacts to reduce dependencies

PPBL Crisis: पेटीएम और पीपीबीएल ने अपना आपसी समझौता रद्द किया, शेयर बाजार को दी ये जानकारी

Fri, 01 Mar 2024 10:19 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 01 Mar 2024 10:19 AM IST
सार

PPBL Crisis: OCL के बोर्ड ने 1 मार्च, 2024 को समझौतों को समाप्त करने और SHA में संशोधन को मंजूरी दी। पेटीएम ने पहले घोषणा की थी कि वह अन्य बैंकों के साथ नई साझेदारी पर हस्ताक्षर करेगा और अपने ग्राहकों और व्यापारियों को निर्बाध सेवाएं प्रदान करने के उपाय करेगा।

विज्ञापन
PPBL crisis: Paytm, Paytm Payments Bank to discontinue inter-company pacts to reduce dependencies
paytm new - फोटो : paytm app

विस्तार

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बीच वन97 कम्युनिकेशंस ने शुक्रवार को कहा कि निदेशक मंडल ने निर्भरता कम करने के लिए पेटीएम पेमेंट बैंक के साथ अंतर-कंपनी समझौता खत्म कर दिया है। यह कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) नियामकीय निर्देशों को न मानने के कारण आरबीआई के जांच के दायरे में है। वन 97 कम्युनिकेशंस (जो पेटीएम का स्वामित्व और परिचालन करती है) ने शुक्रवार को एक वैधानिक फाइलिंग में कहा कि कंपनी और उसकी सहायक इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) ने पीपीबीएल के स्वतंत्र संचालन के प्रति अपने दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त उपायों की शुरुआत की है। 

विज्ञापन


बीएसई फाइलिंग में कंपनी ने कहा, "निर्भरता को कम करने के लिए इस प्रक्रिया के तहत, पेटीएम और पीपीबीएल ने पारस्परिक रूप से पेटीएम और इसकी समूह संस्थाओं के साथ विभिन्न अंतर-कंपनी समझौतों को समाप्त करने पर सहमति व्यक्त की है।" इसके अलावा पीपीबीएल के शेयरहोल्डर्स शेयरधारक समझौते (एसएचए) को सरल बनाने पर सहमत हुए हैं ताकि पीपीबीएल के संचालन को स्वतंत्र रखा जा सके।  
विज्ञापन


OCL के बोर्ड ने 1 मार्च, 2024 को समझौतों को समाप्त करने और SHA में संशोधन को मंजूरी दी। पेटीएम ने पहले घोषणा की थी कि वह अन्य बैंकों के साथ नई साझेदारी पर हस्ताक्षर करेगा और अपने ग्राहकों और व्यापारियों को निर्बाध सेवाएं प्रदान करने के उपाय करेगा। कंपनी ने एक बयान में कहा, "वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) और इसकी सेवाएं जिनमें पेटीएम ऐप, पेटीएम क्यूआर, पेटीएम साउंडबॉक्स और पेटीएम कार्ड मशीन शामिल हैं, निर्बाध रूप से काम करना जारी रखेंगी। पेटीएम अपने ग्राहकों के लिए बाजार अग्रणी नवाचार और प्रौद्योगिकी-सक्षम समाधानों के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जनवरी में एक नियामकीय कार्रवाई में रिजर्व बैंक ने पीपीबीएल को 29 फरवरी के बाद ग्राहक खातों, वॉलेट, फास्टैग और अन्य उपकरणों में ताजा जमा या टॉप-अप स्वीकार करने से रोक दिया था। सोमवार को विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के अंशकालिक गैर-कार्यकारी अध्यक्ष का पद छोड़ दिया और बैंक के बोर्ड का पुनर्गठन किया गया था। पीपीबीएल नए अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed