फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Poverty headcount in Assam down by 25% in 3 yrs: CM

Assam MPI: 'असम में पिछले तीन वर्षों के दौरान 25% कम हुई गरीबी', सीएम सरमा ने बताया ये कारण

Tue, 16 Jan 2024 04:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 16 Jan 2024 04:44 PM IST
सार

Assam MPI: नीति आयोग के आंकड़ों का हवाला देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार में राज्य में 80 लाख लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। पिछले 3 वर्षों में गरीबी अनुपात में 25% की कमी आई है।

विज्ञापन
Poverty headcount in Assam down by 25% in 3 yrs: CM
असम के सीएम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को नीति आयोग के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि असम में पिछले तीन साल में गरीबों की संख्या में 25 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि राज्य में 80 लाख से अधिक लोग गरीबी से बाहर आ गए हैं और राज्य आधुनिक इतिहास में सबसे समृद्ध युग से गुजर रहा है।

विज्ञापन


नीति आयोग के आंकड़ों का हवाला देते हुए सरमा ने लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार में राज्य में 80 लाख लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। पिछले 3 वर्षों में गरीबी अनुपात में 25% की कमी आई है।  
विज्ञापन


सरमा ने कहा, "राज्य आधुनिक इतिहास में अपने सबसे समृद्ध युग का अनुभव कर रहा हैं। हम वर्तमान में तेजी से विकास पथ पर हैं इससे असम देश के शीर्ष 5 राज्यों में शामिल होकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


नीति आयोग की ओर से उपलब्ध कराए गए राष्ट्रीय बहु-आयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) को साझा करते हुए सरमा ने कहा कि राज्य में गरीबी अनुपात 2013-14 के 36.97 प्रतिशत से घटकर 2022-23 में 14.47 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा, "राज्य में अनुमानित 80.36 लाख लोग गरीबी से बाहर आ गए हैं, जो हमारी कल्याणकारी पहल की एक बड़ी जीत है।"


एमपीआई नीति आयोग की ओर से 12 संकेतकों के आधार पर गरीबी के प्रसार का अध्ययन करने के लिए किया गया एक आकलन है, जिसमें पोषण, बाल और किशोर मृत्यु दर, स्कूल उपस्थिति, खाना पकाने के ईंधन, स्वच्छता, संपत्ति और बैंक खाते शामिल हैं। नीति आयोग की एक रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया था कि 2013-14 से 2022-23 तक नौ वर्षों के दौरान 24.82 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed