{"_id":"62283dd86395c136ef10e347","slug":"post-office-savings-scheme-holders-may-lose-interest-benefit-if-they-miss-this-important-step-do-it-before-31st-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाह: पोस्ट ऑफिस की स्कीम में किया है निवेश, तो 31 मार्च तक निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो होगी परेशानी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सलाह: पोस्ट ऑफिस की स्कीम में किया है निवेश, तो 31 मार्च तक निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो होगी परेशानी
Wed, 09 Mar 2022 11:11 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:11 AM IST
सार
पोस्ट ऑफिस की एक अप्रैल से स्मॉल सेविंग स्कीम के नियमों में बदलाव होने जा रहा है जो सीधे तौर पर ग्राहकों पर असर डालेंगे। नए नियमों के मुताबिक अब ग्राहकों को टाइम डिपॉजिट अकाउंट, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम और मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) में निवेश करने के लिए आपको सेविंग अकाउंट या बैंक अकाउंट ओपन करना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, एक अप्रैल से इन स्कीम के नियमों में बदलाव होने जा रहा है जो सीधे तौर पर ग्राहकों पर असर डालेंगे। नए नियमों के मुताबिक अब ग्राहकों को टाइम डिपॉजिट अकाउंट, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम और मंथली इनकम स्कीम (एमआईएस) में निवेश करने के लिए आपको सेविंग अकाउंट या बैंक अकाउंट ओपन करना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
बचत खाते में आएगी ब्याज की रकम
रिपोर्ट के मुताबिक, अब इन स्मॉल सेविंग अकाउंट में जमा राशि पर मिलने वाला ब्याज आपको पोस्ट ऑफिस की सेविंग अकाउंट या बैंक अकाउंट में ही जमा किया जाएगा। इन नियमों में बदलाव के क्रम में पोस्ट ऑफिस की ओर से आपने सभी ग्राहकों को, जिसके पास किसी तरह का बचत खाता नहीं है उनसे खाता खुलवाने के लिए कहा है। पोस्ट ऑफिस की ओर से कहा गया है कि ग्राहक जल्द से जल्द अपने पोस्ट ऑफिस या बैंक सेविंग अकाउंट को खुलवा लें। पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम, एमआईएस,टाइम डिपॉजिट अकाउंट आदि का ब्याज अब उस अकाउंट जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
इस तरह कर सकते हैं खाता लिंक
पोस्ट ऑफिस की ओर से कहा गया कि अगर आपके पास पहले से बैंक में या पोस्ट ऑफिस में खाता है तो उसे पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग अकाउंट से लिंक जरूर करा लें। सरकार के द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक बिना सेविंग अकाउंट के आपको स्मॉल सेविंग अकाउंट में ब्याज नहीं मिलेगा, इसलिए 31 मार्च 2022 से पहले इस जरूरी काम को निपटा लें। अगर आप पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट को एससीएसएस/टीडी/एमआईएस से लिंक करना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑटोमेटिक ट्रांसफर सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा बैंक अकाउंट को लिंक करने के लिए आप बैंक पासबुक या कैंसिल चेक के जरिए आप पोस्ट ऑफिस में जाकर लिंक कर सकते हैं।
विज्ञापन