फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   political reactions on budget 2024 news updates present finance minister nirmala sitharaman in parliament

Budget 2024: पीएम बोले- 'बजट युवा भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब', जानिए कैसी रहीं प्रतिक्रियाएं

Thu, 01 Feb 2024 03:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 01 Feb 2024 03:59 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा 'गरीबों के लिए हमने गांव और शहरों में 4 करोड़ से अधिक घर बनाए हैं अब हमने 2 करोड़ और नए घर बनाने का लक्ष्य रखा है।'

विज्ञापन
political reactions on budget 2024 news updates present finance minister nirmala sitharaman in parliament
Interim Budget 2024 - फोटो : Social Media

विस्तार

बजट 2024 को लेकर विभिन्न नेताओं और राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज का दिन अहम है। वहीं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बजट प्रगतिशील और देश के विकास वाला होगा। हमेशा की तरह विपक्ष ने बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधा। एमडीएमके सांसद वाइको ने कहा कि 'इस बजट में वे (सरकार) भारत के लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश करेंगे।'

विज्ञापन


प्रधानमंत्री बोले- बजट किसानों के लिए महत्वपूर्ण
प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिम बजट पर कहा, 'आज इस बजट में किसानों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण और बड़े निर्णय लिए गए हैं। NANO DAP का उपयोग, पशुओं के लिए नई योजनाएं, PM मत्स्य संपदा योजना के विस्तार और आत्मनिर्भर ऑयल सीड अभियान से किसानों की आय बढ़ेगी और खर्च कम होगा।' पीएम मोदी ने कहा 'गरीबों के लिए हमने गांव और शहरों में 4 करोड़ से अधिक घर बनाए हैं अब हमने 2 करोड़ और नए घर बनाने का लक्ष्य रखा है। हमने 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था, अब इस लक्ष्य को बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है।'
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा, 'बजट में युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। बजट में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अनुसंधान और नवाचार पर 1 लाख करोड़ का फंड बनाने की घोषणा की गई है, बजट में स्टार्टअप को मिलने वाले टैक्स छूट के विस्तार का भी ऐलान किया गया है। इसमें राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखते हुए पूंजीगत व्यय को 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपए की ऐतिहासिक ऊंचाई दी गई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए काम किया है'
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने अंतरिम बजट पर कहा, 'यह अंतरिम बजट है... पिछले 10 सालों में हम सीढ़ी दर सीढ़ी आगे बढ़ रहे हैं चाहे वह युवा हों, या महिलाएं हों, या किसान, हर एक के लिए हमने काम किया है और वह इस बजट में परिलक्षित हो रहा है।' केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'इस बजट में 'विकसित भारत' के लिए स्थापित किए गए सभी चार स्तंभों- किसान, युवा, गरीब और महिलाएं शामिल थे। पीएम आवास योजना के तहत 2 करोड़ और मकान स्वीकृत करना, 'लखपति दीदी' स्वयं सहायता समूहों के लिए 3 करोड़ की संख्या तय करना, ऐसी कई योजनाएं बताती हैं कि एक तरफ जहां कल्याणकारी योजनाएं हैं, वहीं दूसरी तरफ बुनियादी ढांचे के विकास जैसी व्यय योजनाएं भी हैं।'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि 'केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किया अंतरिम बजट 'आत्मविश्वास से लबरेज, मजबूत और आत्मनिर्भर विकसित भारत' की दृष्टि को रेखांकित करता है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 2027 तक बढ़कर 5,000 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा। सिंह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि इस बजट में 'समाज के हर वर्ग' के लिए कुछ न कुछ है।

NSE के सीईओ आशीष चौहान ने कहा बजट भाषण सुनकर विकास, जनकल्याण और राजकोषीय संयम जैसे शब्द मेरे दिमाग में आए। इन तीनों उद्देश्यों को एक साथ हासिल करना मुश्किल है, लेकिन बीते 10 सालों में सरकार ने सामाजिक सुरक्षा का ढांचा बनाया है। पिछले 10 सालों में सड़कों, बंदरगाहों और एयरपोर्ट्स के मामले में जो हुआ है, उससे लॉजिस्टिक लागत एक अंक में सिमट गई है। वंदे भारत और कई मेट्रो में आत्मनिर्भर तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

विपक्ष का आरोप- कहने और करने में जमीन का आसमान का अंतर
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अंतरिम बजट पर कहा, 'कहने और करने में जमीन-आसमान का अंतर है, यही हम 10 साल से देख रहे हैं... इसमें गरीबों, महिला, युवा के लिए कुछ नहीं है। इस बजट ने आम जनता की उम्मीदों पर ठंडे मौसम में ठंडा पानी डालने का काम किया है।'

शिरोमणी अकाली दल (SAD) सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा, 'मुझे इस बजट में एक अहंकार नजर आ रहा था कि 'हम जुलाई में बजट पेश करेंगे'... आप किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं ले सकते... आज आपके पास मौका था कि पिछले 10 सालों में किए गए वादों को पूरा करें न कि जनता को और सपने दिखाएं।'

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नरेन्द्र मोदी सरकार का 'आखिरी' बजट पेश किया है। मुंबई से सटे रायगढ़ जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि सीतारमण का कहना है कि बजट चार 'जातियों' -गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर केंद्रित है। ठाकरे ने कहा कि 'सरकार को आखिरकार एहसास हुआ कि देश में ये चार तरह के लोग हैं।'

आप सांसद सुशील कुमार रिंकू ने बजट पर कहा 'बजट से युवाओं, दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों को उम्मीद थी। भाजपा को इस बजट की वजह से 2024 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा।'

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा 'सरकार अभी  समस्याएं नहीं पहचान पा रही है। इस बजट में आम आदमी, महिलाओं, कृषि और रोजगार के लिए कुछ नहीं है। वित्त मंत्री कह रही हैं कि आय 50 प्रतिशत तक बढ़ी है, लेकिन डाटा बता रहा है कि आय 25 प्रतिशत तक कम हुई है।' 

रेलवे को मिला अभूतपूर्व आवंटन : वैष्णव
केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को कहा कि बजट में 2.52 लाख करोड़ रुपये का रेलवे क्षेत्र के लिए अभूतपूर्व आवंटन किया है। पिछले 10 वर्षों में पूरी रणनीति बदल दी गई है, अब रेलवे को आधुनिक बनाने के लिए निवेश पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। तमिलनाडु को कई रेल बुनियादी ढांचे और सुरक्षा परियोजनाओं के लिए 6,331 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। रेलवे परियोजनाओं के लिए केरल को 2,744 करोड़ रुपये और हिमाचल प्रदेश को 2,681 करोड़ रुपये दिए गए हैं। हरियाणा में रेलवे नेटवर्क का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है।



 सार्थक और अपार संभावनाओं वाली अर्थव्यवस्था के रूप में भारत आत्मविश्वास को दिखाता है बजट : संजीव पुरी
 आईटीसी लिमिटेड के चेयरमैन एवं एमडी संजीव पुरी ने कहा कि मैं ऐसे बजट के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सराहना करता हूं। यह बजट सार्थक और अपार संभावनाओं वाली अर्थव्यवस्था के रूप में भारत के आत्मविश्वास को दिखाता है जो अनुकरणीय शासन, दूरदर्शी सुधारों की निरंतरता, दृष्टि और रणनीति की निरंतरता के स्तंभों पर एक विकसित भारत की ओर अग्रसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed