फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Policy Commission and Heavy Industry Ministry clash on exemption of E vehicles

ई-वाहनों को छूट पर नीति आयोग और भारी उद्योग मंत्रालय में मतभेद

Mon, 10 Dec 2018 06:34 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Dec 2018 06:34 AM IST
विज्ञापन
Policy Commission and Heavy Industry Ministry clash on exemption of E vehicles
प्रतीकात्मक तस्वीर

इलेक्ट्रिक वाहनों को छूट देने के लिए दोपहिया वाहनों पर फीबेट लगाने के नीति आयोग के प्रस्ताव को लेकर भारी उद्योग मंत्रालय और आयोग के बीच मतभेद उभर आए हैं। मंत्रालय ने दोपहिया वाहन जैसे बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाले परिवहन माध्यम पर फीबेट लगाने के प्रस्ताव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे कीमतें बढ़ने की आशंका है। साथ ही कहा कि इस कर को संग्रह कौन करेगा क्योंकि सभी उपकर अब जीएसटी में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन


मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आयोग का कहना है कि फीबेट के जरिए वह पूंजी जुटाएगा और इसका इस्तेमाल ई-वाहनों को छूट देने में करेगा। हमने आयोग को समझाया कि ई-वाहनों पर 12 फीसदी जबकि आईसी इंजन (पेट्रोल-डीजल इंजन) वाले वाहनों पर 28 फीसदी जीएसटी है। इसका मतलब है कि ई-वाहनों पर पहले से ही 16 फीसदी की छूट दी जा रही है। अधिकारी ने कहा कि देश में हर साल करीब दो करोड़ दोपहिया वाहन बिकते हैं। आयोग के अनुसार यदि प्रति वाहन 500 रुपये का भी फीबेट लगाया जाता है तो करीब 10,000 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


क्या है फीबेट
यह एक तरह का शुल्क और छूट प्रणाली है। इसमें ऊर्जा-दक्ष या पर्यावरण अनुकूल पर कर कम होता है और प्रदूषण फैलाने वालों पर सामान्य से अधिक कर लगाया जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed