फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PNB got the first prize of Rajbhasha Kirti, read more important news related to business world

बिजनेस: पीएनबी को मिला राजभाषा कीर्ति का प्रथम पुरस्कार, पढ़ें व्यापार जगत से जुड़ी छह महत्वपूर्ण खबरें

Wed, 15 Sep 2021 07:39 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 15 Sep 2021 07:39 AM IST
सार

पंजाब नेशनल बैंक को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए लगातार चौथे वर्ष भी राजभाषा कीर्ति का प्रथम पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार गृह मंत्रालय द्वारा बैंकों में हिंदी में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु प्रति वर्ष  दिया जाता है। ऐसी ही व्यापार जगत से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण खबरें पढ़ें और खुद को रखें अपडेट-

विज्ञापन
PNB got the first prize of Rajbhasha Kirti, read more important news related to business world
पीएनबी को अमित शाह राजभाषा कीर्ति का प्रथम पुरस्कार देते हुए - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए राजभाषा कीर्ति का प्रथम पुरस्कार मिला है। पीएनबी को पिछले चार वर्षों से लगातार राजभाषा कीर्ति का प्रथम पुरस्कार प्राप्त हो रहा है। यह पुरस्कार बैंकों में हिंदी में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु प्रति वर्ष गृह मंत्रालय द्वारा दिया जाता है।

विज्ञापन


यह पुरस्कार मंगलवार को विज्ञान भवन में आयोजित राजभाषा समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सीएच एसएस मल्लिकार्जुन राव को प्रदान किया। इस मौके पर गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, अजय कुमार मिश्रा और निशिथ प्रामाणिक मौजूद रहे। आइए जानते हैं व्यापार जगत की ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण खबरें...

विज्ञापन

बिग बाजार में बिग सेविंग्स सेल का शुभारंभ

देश के सबसे बड़े हाइपरमार्केट ब्रांड बिग बाजार एक बार फिर बिग सेविंग्स सेल के अनूठे प्रस्ताव के साथ आया है। बिग बाजार में पहली बार ग्राहकों को 3,000 रुपये की खरीदारी पर 1 लीटर तेल और 250 रुपये एफबीबी वाउचर और 6,000 रुपये की खरीदारी पर 2 लीटर तेल और 500 रुपये एफबीबी वाउचर मुफ्त मिलेगा।

बिग बाजार ऐप और इसकी ई-कॉमर्स साइट शॉप डॉट बिगबाजार डॉट कॉम पर ग्राहकों को 1,250 रुपये की खरीदारी पर 100 रुपये का कैशबैक, 3000 रुपये की खरीदारी पर 1 लीटर तेल और 100 रुपये का कैशबैक और 2 लीटर तेल और रुपये की खरीदारी पर 100 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ग्राहक 13 से 19 सितंबर 2021 तक 6,000 रुपये की खरीदारी पर 150 कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।

भारत-ब्रिटेन में मुक्त व्यापार समझौता 1 नवंबर से शुरू

भारत और ब्रिटेन 1 नवंबर से मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत शुरू करेंगे। इसका मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश में इजाफा करना है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को ब्रिटेन के सचिव के साथ वर्चुअल बैठक के बाद कहा कि एफटीए के साथ दोनों देश अग्रिम फसल समझौते पर भी विचार कर सकते हैं। वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एफटीए पूरा होने से कारोबार के नए रास्ते खुलें और रोजगार पैदा होगा। 

विज्ञापन

मारुति सुजुकी ने बेची 25 लाख स्विफ्ट कारें

मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक कार स्विफ्ट ने 25 लाख की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, किआ इंडिया की कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट भी एक साल से कम समय में एक लाख से ज्यादा बिक चुकी है। मारुति के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने 2005 में पेश स्विफ्ट ने देश में एक नए प्रीमियम हैचबैक वर्ग की शुरुआत की थी। किआ ने सितंबर, 2020 में सोनेट को पेश किया था। 

अमेरिका सहित दुनियाभर के 44 फीसदी उद्योगपति भारत में निवेश को तैयार

भारत आर्थिक वृद्धि की संभावनाओं के दम पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का आकर्षक गंतव्य बना हुआ है। डेलॉइट ने मंगलवार को ‘इंडियाज एफडीआई अपॉर्च्यूनिटी’ रिपोर्ट में कहा, दुनिया के उद्योगपति भारत में विश्वास रखते हैं औ यहां निवेश की योजना बना रहे हैं।

यह सर्वे अमेरिका, ब्रिटेन, जापान और सिंगापुर की बहुराष्ट्रीय कंपनियों के 1,200 शीर्ष अधिकारियों से चर्चा पर आधारित है। सर्वे के मुताबिक, इन देशों के 44% उद्योगपति निवेश की योजना बना रहे हैं। नए निवेशकों में करीब 66% ने दो वर्षों के भीतर पैसे लगाने की बात कही है।

भारत में महामारी के दौरान रिकॉर्ड एफडीआई आया। 2020-21 में यहां 81.72 अरब डॉलर का एफडीआई आया, जो 2019-20 के मुकाबले 10% ज्यादा है। 

निर्यात 46 फीसदी बढ़ा, 14 अरब डॉलर का हुआ व्यापार घाटा

अर्थव्यवस्था में सुधार के साथ निर्यात के मोर्चे पर लगातार तेजी आ रही है। अगस्त में निर्यात करीब 46% बढ़ा, जबकि आयात में 52% इजाफा हुआ। वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि आयात में तेजी से व्यापार घाटा बढ़कर 14 अरब डॉलर पहुंच गया है।

मंत्रालय के अनुसार, अगस्त में कुल 33.28 अरब डॉलर का निर्यात हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि में 22.83 अरब डॉलर था। आयात भी डेढ़ गुना बढ़कर 47.09 अरब डॉलर पहुंच गया। अगस्त, 2020 में जहां कुल व्यापार घाटा 8.2 अरब डॉलर था, वहीं इस साल यह 13.81 अरब डॉलर हो गया है।

मंत्रालय ने बताया कि 2021 में अप्रैल-अगस्त तक कुल निर्यात 164.10 अरब डॉलर, जो पिछले साल की समान अवधि के 98.06 अरब डॉलर से 67.33% ज्यादा है। आयात भी पिछले साल के 121.42 अरब डॉलर से बढ़कर 219.63 अरब डॉलर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed