फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   pmi starts at lowest number in third quarter, will have a effect on gdp

झटका: लगातार दूसरे महीने घटी PMI, जीडीपी में सुस्ती जारी रहने के संकेत

Tue, 05 Nov 2019 06:29 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 05 Nov 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
pmi starts at lowest number in third quarter, will have a effect on gdp
pmi

भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में अक्तूबर में लगातार दूसरे महीने सुस्ती दर्ज की गई। इसे कारोबार के प्रति आशावाद के तीन साल के निचले स्तर पर पहुंचने से झटका लगा है। मंगलवार को एक निजी सर्वे से यह जानकारी सामने आई है। पीएमआई सूचकांक के कम रहने से माना जाता है कि आगामी महीनों में भी जीडीपी में सुस्ती जारी रहेगी। 

विज्ञापन


निक्की आईएचएस मार्किट सर्विसेस परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अक्तूबर में बढ़कर 49.2 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि सितंबर में यह 48.7 रहा था। पीएमआई सूचकांक के 50 से नीचे रहने का मतलब सुस्ती और इससे ऊपर के आंकड़े को बढ़ोतरी के तौर पर देखा जाता है।
विज्ञापन


इससे पहले अगस्त, 2017 में लगातार दूसरे महीने में सेवा गतिविधियों में कमी दर्ज की गई। उस दौरान वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू हुए एक महीना ही हुआ था। मांग पर नजर रखने वाले उप सूचकांक से पिछले महीने नए कारोबार में बढ़ोतरी के संकेत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

निवेश और नौकरियों पर दिख सकता है असर

विनिर्माण में सुस्ती से कम्पोजिट सूचकांक 49.6 रह गया, जो दो साल से ज्यादा समय का निचला स्तर है। इससे एशिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था में कमजोरी जारी रहने के संकेत मिले हैं। आईएचएस मार्किट की प्रमुख अर्थशास्त्री पॉलियाना डि लीमा ने कहा, ‘भारत के सेवा क्षेत्र में सुस्ती खासी चिंताजनक है, क्योंकि कारोबारी गतिविधियों में लगातार सुस्ती बनी हुई है।’



उन्होंने कहा, ‘इससे भी बड़ी चिंता की बात यह है कि भविष्य में और गिरावट के अनुमान हैं, क्योंकि कारोबारी आत्म-विश्वास में कमी का असर आगे निवेश और नौकरियों पर भी दिखेगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed