फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   pm vishwakarma scheme finance minister nirmala sitharaman said government interest subsidy three lakh loan

विश्वकर्मा योजनाः सरकार आठ प्रतिशत तक ब्याज सब्सिडी देगी, वित्त मंत्री बोलीं- तीन लाख तक मिलेगा लोन

Sun, 17 Sep 2023 09:04 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 17 Sep 2023 09:04 PM IST
सार

योजना में 18 पारंपरिक कारीगरों जैसे बढ़ई, सुनार, लोहार, राजमिस्त्री, पत्थर की मूर्ति बनाने वाले, नाई और नाव बनाने वाले आदि को फायदा मिलेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार योजना के तहत कारीगरों को तीन लाख रुपये तक का लोन देगी। 

विज्ञापन
pm vishwakarma scheme finance minister nirmala sitharaman said government interest subsidy three lakh loan
निर्मला सीतारमण। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सरकार रविवार को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों को दिए जाने वाले लोन पर आठ प्रतिशत तक की ब्याज सब्सिडी देगी। वित्त मंत्री ने पीएम विश्वकर्मा योजना की लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि सरकार ने पहले ही बजट 2023-24 में योजना के लिए 13 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।  
विज्ञापन


बिना सिक्योरिटी के दिया जाएगा लोन
विश्वकर्मा योजना का विवरण साझा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि योजना के तहत कारीगरों को पांच प्रतिशत की सस्ती दर पर लोन दिया जाएगा। खास बात ये है कि यह लोन बिना किसी सिक्योरिटी के दिया जाएगा। इस योजना में 18 पारंपरिक कारीगरों जैसे बढ़ई, सुनार, लोहार, राजमिस्त्री, पत्थर की मूर्ति बनाने वाले, नाई और नाव बनाने वाले आदि को फायदा मिलेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार योजना के तहत कारीगरों को तीन लाख रुपये तक का लोन देगी। 
विज्ञापन


वित्तीय मदद के अलावा ये सहायता भी देगी सरकार
उन्होंने कहा शुरुआत में एक लाख रुपये का लोन दिया जाएगा और जब लाभार्थी द्वारा इस एक लाख के लोन को 18 महीने में भुगतान कर दिया जाएगा तो फिर वह अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन पाने का हकदार होगा। योजना के तहत सरकार ना सिर्फ वित्तीय मदद देगी बल्कि कौशल प्रशिक्षण, आधुनिक डिजिटल तकनीक और ब्रांड प्रचार में भी मदद, वैश्विक बाजारों के साथ जुड़ाव, डिजिटल भुगतान और सामाजिक सुरक्षा भी दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमजोर वर्ग के लोगों को मिलेगा योजना का फायदा
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 500 रुपये दैनिक के वजीफे पर पांच दिनों का कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा टूलकिट प्रोत्साहन के रूप में 15 हजार रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा। इस योजना से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी महिलाओं और कमजोर वर्ग के लोगों को काफी फायदा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed