फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   pm narendra modi israel visit strengthens india israel ties fta defense technology cooperation

क्या भारत-इस्राइल भी FTA करेंगे?: PM मोदी के दौरे के बाद मिले संकेत, शीर्ष अधिकारी बोले- समझौते का प्रयास जारी

Fri, 27 Feb 2026 09:38 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 27 Feb 2026 09:38 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी का इस्राइल दौरा रक्षा और तकनीक के क्षेत्र में नई साझेदारी के साथ संपन्न हुआ। उन्हें इस्राइल के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं और अब मिसाइल तकनीक व सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में मिलकर उत्पादन करने और मुक्त व्यापार समझौते पर जोर देंगे।

विज्ञापन
pm narendra modi israel visit strengthens india israel ties fta defense technology cooperation
इस्राइल के महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय इस्राइल दौरा खत्म हो गया है। इसको लेकर इस्राइल के महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच ने कहा कि भारत और इस्राइल के संबंध अब पहले से कहीं अधिक मजबूत होंगे। उन्होंने बताया कि दोनों देश मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जल्द लागू करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


नेताओं के बीच गहरी दोस्ती का किया जिक्र
रेवाच ने पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच के पुराने रिश्तों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब भी इस्राइल गए थे और उस समय प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मिले थे। इस हालिया दौरे के दौरान इस्राइली संसद, वहां के नागरिकों और भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा, इस्राइल की संसद ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है, जो पिछले दस वर्षों में भारत-इस्राइल रिश्तों को मजबूत करने के लिए भी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: United Nations: ईरान के परमाणु गतिविधियों को नहीं जांच पाई UN की टीम, केंद्र तक जाने की नहीं मिली अनुमति
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता और रक्षा सहयोग पर कही ये बता
यानिव रेवाच आगे कहा दोनों देश पुरानी सभ्यताएं हैं और आतंकवाद का शिकार रही हैं। पीएम मोदी ने सात अक्टूबर के आतंकी हमले की निंदा की, वहीं इस्राइल ने भी आतंकवाद के खिलाफ भारत को पूरा समर्थन दिया है। भविष्य में दोनों देश मिलकर 'एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल' जैसे आधुनिक डिफेंस सिस्टम बनाएंगे। साझेदारी का मुख्य जोर अब केवल सामान खरीदने पर नहीं, बल्कि मिलकर तकनीक विकसित करने और उत्पादन करने पर होगा।

इन क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग
रक्षा और अंतरिक्ष के अलावा दोनों देश ऊर्जा, साइबर सुरक्षा, एआई, फिनटेक, क्वांटम टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में भी मिलकर काम करेंगे। रेवाच ने भारत को एक 'ग्लोबल सुपरपावर' और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताया। उन्होंने कहा कि यह दौरा एक बहुत ही महत्वपूर्ण समय पर हुआ है, जो दोनों देशों के अनोखे संबंधों को दर्शाता है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed