फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Narendra Modi 70th Birthday Special: PM Narendra Modi birthday special 2020 know about his net worth

PM Narendra Modi Birthday: करोड़पति हैं पीएम मोदी, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक

Thu, 17 Sep 2020 09:54 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 17 Sep 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi 70th Birthday Special: PM Narendra Modi birthday special 2020 know about his net worth
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70th बर्थडे - फोटो : PTI

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको प्रधानमंत्री मोदी की संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं। संपत्ति के मामले में पीएम मोदी करोड़पति हैं। अप्रैल 2019 तक उनकी चल-अचल संपत्ति दो करोड़ रुपये से ज्यादा थी।

विज्ञापन


इतनी है कुल संपत्ति
प्रधानमंत्री द्वारा दाखिल किए गए शपथपत्र के अनुसार, पीएम मोदी की कुल संपत्ति दो करोड़ 51 लाख 36 हजार 119 रुपये है। अगर चल संपत्ति की बात करें तो पीएम के पास 38,750 हाथ में नकदी है। वहीं भारतीय स्टेट बैंक की गांधी नगर शाखा में केवल चार हजार 143 रुपये हैं।
विज्ञापन


20 हजार का है बांड
मोदी ने 20 हजार रुपये एलएंडटी इंफ्रा बांड में निवेश कर रखा है। इसके अलावा एनएससी में सात लाख 61 हजार 466 रुपये और जीवन बीमा पॉलिसी में एक लाख 90 हजार 347 रुपये जमा किए हैं। मोदी के पास किसी तरह का कोई वाहन नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


45 ग्राम की सोने की अंगूठी
मोदी के पास चार सोने की अंगुठियां हैं, जिनका वजन 45 ग्राम है। इसकी कुल कीमत एक लाख 13 हजार 800 रुपये है। वहीं पीएम मोदी ने 85,145 रुपये का अनुमानित आयकर के लिए टीडीएस जमा किया है। इसके अलावा 1,40,895 रुपये का पीएमओ को जमा किया है। 

एक करोड़ की अचल संपत्ति
पीएम मोदी के पास केवल एक करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। मोदी ने 25 अक्तूबर 2002 को एक संपत्ति 1,30,488 रुपये में खरीदी थी। इस पर उन्होंने 2,47,208 रुपये खर्च किए थे। अभी इस संपत्ति की कीमत बाजार मूल्य के हिसाब से एक करोड़ 10 लाख रुपये है। मोदी पर किसी तरह का कोई लोन नहीं है। मोदी की वित्त वर्ष 2017-18 में सालाना आय 19 लाख 92 हजार 520 रुपये थी। वहीं 2016-17 में यह 14 लाख 59 हजार 750 रुपये है। 

एमए तक की है पढ़ाई
मोदी ने गुजरात विश्वविद्यालय से 1983 में एमए किया है। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय से 1978 में बीए और 1967 में एसएससी बोर्ड, गुजरात से 12वीं पास की है। पीएमओ की वेबसाइट के अनुसार, पीएम मोदी की 31 मार्च 2018 तक कुल चल संपत्ति एक करोड़ 28 लाख 50 हजार 498 रुपये थी।


वहीं अचल संपत्ति भी एक करोड़ रुपये के करीब थी। अचल संपत्ति में 48,994 रुपये की हाथ में नगदी थी। वहीं भारतीय स्टेट बैंक की गांधीनगर शाखा में 11 लाख 29 हजार 690 रुपये थे। मोदी के नाम एक एफडी भी है जो एक करोड़ सात लाख 96 हजार, 288 रुपये की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed