{"_id":"5f62e1d78ebc3e74b411233b","slug":"pm-narendra-modi-birthday-special-2020-know-about-his-net-worth","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Narendra Modi Birthday: करोड़पति हैं पीएम मोदी, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
PM Narendra Modi Birthday: करोड़पति हैं पीएम मोदी, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक
Thu, 17 Sep 2020 09:54 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 17 Sep 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70th बर्थडे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको प्रधानमंत्री मोदी की संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं। संपत्ति के मामले में पीएम मोदी करोड़पति हैं। अप्रैल 2019 तक उनकी चल-अचल संपत्ति दो करोड़ रुपये से ज्यादा थी।
विज्ञापन
इतनी है कुल संपत्ति
प्रधानमंत्री द्वारा दाखिल किए गए शपथपत्र के अनुसार, पीएम मोदी की कुल संपत्ति दो करोड़ 51 लाख 36 हजार 119 रुपये है। अगर चल संपत्ति की बात करें तो पीएम के पास 38,750 हाथ में नकदी है। वहीं भारतीय स्टेट बैंक की गांधी नगर शाखा में केवल चार हजार 143 रुपये हैं।
विज्ञापन
20 हजार का है बांड
मोदी ने 20 हजार रुपये एलएंडटी इंफ्रा बांड में निवेश कर रखा है। इसके अलावा एनएससी में सात लाख 61 हजार 466 रुपये और जीवन बीमा पॉलिसी में एक लाख 90 हजार 347 रुपये जमा किए हैं। मोदी के पास किसी तरह का कोई वाहन नहीं है।
विज्ञापन
45 ग्राम की सोने की अंगूठी
मोदी के पास चार सोने की अंगुठियां हैं, जिनका वजन 45 ग्राम है। इसकी कुल कीमत एक लाख 13 हजार 800 रुपये है। वहीं पीएम मोदी ने 85,145 रुपये का अनुमानित आयकर के लिए टीडीएस जमा किया है। इसके अलावा 1,40,895 रुपये का पीएमओ को जमा किया है।
एक करोड़ की अचल संपत्ति
पीएम मोदी के पास केवल एक करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। मोदी ने 25 अक्तूबर 2002 को एक संपत्ति 1,30,488 रुपये में खरीदी थी। इस पर उन्होंने 2,47,208 रुपये खर्च किए थे। अभी इस संपत्ति की कीमत बाजार मूल्य के हिसाब से एक करोड़ 10 लाख रुपये है। मोदी पर किसी तरह का कोई लोन नहीं है। मोदी की वित्त वर्ष 2017-18 में सालाना आय 19 लाख 92 हजार 520 रुपये थी। वहीं 2016-17 में यह 14 लाख 59 हजार 750 रुपये है।
एमए तक की है पढ़ाई
मोदी ने गुजरात विश्वविद्यालय से 1983 में एमए किया है। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय से 1978 में बीए और 1967 में एसएससी बोर्ड, गुजरात से 12वीं पास की है। पीएमओ की वेबसाइट के अनुसार, पीएम मोदी की 31 मार्च 2018 तक कुल चल संपत्ति एक करोड़ 28 लाख 50 हजार 498 रुपये थी।
वहीं अचल संपत्ति भी एक करोड़ रुपये के करीब थी। अचल संपत्ति में 48,994 रुपये की हाथ में नगदी थी। वहीं भारतीय स्टेट बैंक की गांधीनगर शाखा में 11 लाख 29 हजार 690 रुपये थे। मोदी के नाम एक एफडी भी है जो एक करोड़ सात लाख 96 हजार, 288 रुपये की थी।