बजट: मोदी ने Mygov पर मांगे लोगों से सुझाव, 31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम लोगों की बजट में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सुझाव मांगे हैं। यह सुझाव कोई भी व्यक्ति सरकार को माईजीओवी.इन पर दिए जा सकते हैं। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बजट एक फरवरी को संसद में पेश किया जाएगा। मोदी ने कहा है कि लोगों द्वारा दिए गए ठोस सुझावों व विचारों को बजट में शामिल किया जाएगा।
ट्विटर पर की घोषणा
मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'केंद्रीय बजट 130 करोड़ भारतीयों की आशा, आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है और भारत को विकास की दिशा में आगे बढ़ता है। मैं आप सभी को इस वर्ष के बजट के लिए अपने विचारों और सुझावों को साझा करने के लिए आमंत्रित करता हूं।' संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी।
The Union Budget represents the aspirations of 130 crore Indians and lays out the path towards India’s development.
विज्ञापन विज्ञापन
I invite you all to share your ideas and suggestions for this year’s Budget on MyGov. https://t.co/zVCL06TdLn— Narendra Modi (@narendramodi) January 8, 2020
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को देश के शीर्ष 10 कारोबारियों से मुलाकात की थी और अर्थव्यवस्था में सुधार, रोजगार सृजन और विकास दर सहित अन्य विषयों पर चर्चा की थी। प्रधानमंत्री से मिलने वाले उद्योगपतियों में टाटा समूह के रतन टाटा, भारती एयरटेल के सुनील भारती मित्तल, अरबपति गौतम अडानी, महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, खनन दिग्गज अनिल अग्रवाल सहित कई मौजूद रहे। इसके अलावा टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टीवीएस चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन, एलएंडटी के एएम नाइक शामिल थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में कॉरपोरेट कर अपने अभी तक के निचले स्तर पर है और उद्योग के सामने मौजूद समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है।