फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Modi released 8th installment of Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi scheme via video conferencing

खुशखबर: किसानों के खातों में पीएम मोदी ने डाले 2000 रुपये, ऐसे चेक करें आपके खाते में पैसा आया या नहीं

Fri, 14 May 2021 11:29 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 14 May 2021 11:29 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की आठवीं किस्त जारी कर दी है। 

विज्ञापन
PM Modi released 8th installment of Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi scheme via video conferencing
किसान सम्मान निधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के किसानों की समस्या किसी से छुपी नहीं है। सरकार किसानों की दिक्कतों को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कोरोना काल में लगभग हर किसी की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है। लोगों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक सरकारी योजना के तहत आज सरकार ने किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये डाले हैं।  

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की आठवीं किस्त जारी कर दी है। कोरोना काल में यह किसानों के लिए राहत भरी खबर है। इससे 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लाभ 9.5 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को हुआ। मालूम हो कि इस योजना के तहत हर चार महीने पर 2,000 - 2,000 रुपये की तीन किस्त दी जाती हैं। यह धनराशि डीबीटी माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे जमा कराई जाती है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आप भी जानना चाहते हैं कि योजना का लाभ आपको मिला है या नहीं, तो आप लाभार्थियों की सूची इस प्रकार चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in) पर जाना होगा। इसके लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • वेबसाइट के दाहिनी तरफ 'Farmers Corner' के अंतर्गत आपको 'Beneficiary List' का विकल्प मिलेगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर राज्य, जिला, उप-जिला, प्रखंड के बाद गांव का चयन करें।
  • अब सभी विकल्पों के चयन के बाद 'Get Report' पर क्लिक करें।
  • यहां लाभार्थियों की सूची आपके सामने आ जाएगी। इन पृष्ठों में आप अपना नाम ढूंढ सकते हैं।

वहीं अगर पिछली सूची में आपका नाम था, लेकिन अपडेटेड सूची में आपका नाम नहीं है, तो आप पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
सरकार ने नंबर भी साझा किया है, ताकि अपनी धनराशि के बारे में किसानों को जानकारी लेने में आसानी हो। ये हेल्पलाइन नंबर है 011-24300606
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर- 011-23381092

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed