फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PM Modi 'really going out of his way' to work with Sikh community: Darshan Singh Dhaliwal

PM Modi: सिख समुदाय के लिए लीक से हटकर काम कर रहे मोदी, अमेरिकी कारोबारी ने पीएम के बारे में कहीं ये बड़ी बात

Fri, 06 Jan 2023 11:21 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 06 Jan 2023 11:21 AM IST
सार

PM Modi: मूल रूप से पंजाब के रहने वाले धालीवाल 1972 में अमेरिका चले गए थे। उन्होंने अपने भाइयों के साथ गैसोलीन और रियल एस्टेट क्षेत्रों में अपना व्यवसाय शुरू किया। उनके पास 1,000 से अधिक पेट्रोल पंपों सहित कई व्यवसाय हैं, जिनकी वार्षिक बिक्री 2 बिलियन अमरीकी डालर है।

विज्ञापन
PM Modi 'really going out of his way' to work with Sikh community: Darshan Singh Dhaliwal
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter@bjp4 india

विस्तार

भारतीय मूल के अमेरिकी कारोबारी और समाजसेवी दर्शन सिंह धालीवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के अंदर और बाहर सिख समुदाय के लिए लीक से हटकर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

धालीवाल को इस वर्ष प्रवासी भारतीय सम्मान के 27 प्राप्तकर्ताओं में से एक के रूप में चुना गया है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मोदी सिख समुदाय के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। वह देश के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं, लेकिन विशेष रूप से सिखों के लिए वह बहुत विशेष कर रहे हैं। 

विज्ञापन

उन्होंने वास्तव में सिख समुदाय के साथ काम करने के अपने तरीके में बलाव किया है। उन्होंने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं।  धालीवाल इस साल के प्रवासी भारतीय सम्मान के लिए चुने गए अमेरिका के दो लोगों में से एक हैं। यह भारतीय मूल के लोगों को भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

PM Modi 'really going out of his way' to work with Sikh community: Darshan Singh Dhaliwal
धालीवाल को प्रवासी भारतीय सम्मान के लिए चुना गया है। - फोटो : Social Media

इस सम्मान के दूसरे विजेता फेडेक्स के सीईओ राजेश सुब्रमण्यम हैं। दोनों को अन्य विजेताओं के साथ 8 से 10 जनवरी के बीच इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान भारतीय राष्ट्रपति यह प्रतिष्ठित सम्मान देंगे।

मूल रूप से पंजाब के रहने वाले धालीवाल 1972 में अमेरिका चले गए थे। उन्होंने अपने भाइयों के साथ गैसोलीन और रियल एस्टेट क्षेत्रों में अपना व्यवसाय शुरू किया। उनके पास 1,000 से अधिक पेट्रोल पंपों सहित कई व्यवसाय हैं, जिनकी वार्षिक बिक्री 2 बिलियन अमरीकी डालर है।

उन्होंने कहा, 'मैं इस पुरस्कार के लिए भारत सरकार का शुक्रगुजार हूं। मैं वास्तव में आश्चर्यचकित था (जब मैंने पुरस्कार विजेताओं में अपना नाम देखा)। इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस की बैठक में भाग लेने के लिए इस सप्ताह भारत रवाना होने वाले धालीवाल ने कहा, "यह मेरे लिए आश्चयर्यजनक था कि मुझे ये सम्मान मिल रहा है।    उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमें सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री मिला है। हमें उनके साथ काम करना चाहिए और वह जो करना चाहते हैं उसे हासिल करने में उनकी मदद करनी चाहिए। वह देश के लिए बहुत अच्छा कर रहे हैं और जब भारत अच्छा करता है तो हम (भारतीय मूल के लोग) अच्छा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed