{"_id":"605319728ebc3ecbad66b7f4","slug":"pm-kisan-scheme-installment-news-narendra-singh-tomar-clarified-on-increasing-funds-government-schemes-for-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM-KISAN Scheme: सरकारी योजना : क्या बढ़ेगा पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का पैसा? कृषि मंत्री ने दिया जवाब","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
PM-KISAN Scheme: सरकारी योजना : क्या बढ़ेगा पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का पैसा? कृषि मंत्री ने दिया जवाब
Thu, 18 Mar 2021 02:42 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Thu, 18 Mar 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की किस्त जारी होने वाली है। पिछले कई दिनों से चर्चा हो रही थी कि सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि में बढ़ोतरी कर सकती है। इस संदर्भ में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने स्पष्ट किया है कि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने संसद में बताया कि पीएम-किसान योजना की राशि नहीं बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन
तोमर ने कहा कि मौजूदा समय में किसानों को सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल खबरों में बताया जा रहा था कि मोदी सरकार पीएम-किसान सम्मान निधि की राशि 6000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये करने की योजना बना रही है। कृषि मंत्री ने इस खबर का खंडन किया है।
विज्ञापन
2019 में हुई थी योजना की शुरुआत
इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी। इसके तहत सरकार किसानों के बैंक खातों में हर साल 6000 रुपये जमा करती है। सरकार यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के खाते में डालती है। प्रधानमंत्री मोदी ने 25 दिसंबर को पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत वित्तीय लाभ की सातवीं किस्त जारी की थी।
विज्ञापन
ये है सरकार का लक्ष्य
मालूम हो कि सरकार 2024 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के मार्ग पर अग्रसर है। कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में कहा था कि एक लाख करोड़ रुपये के कृषि आधारभूत ढांचा कोष की स्थापना सहित हाल के कृषि सुधार, इस दिशा में उठाए गए कदम हैं। अप्रैल 2016 में गठित दलवई समिति ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कई उपायों की सिफारिश की थी। हालांकि, सरकार ने साल 2020 की शुरुआत में 'ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया' नामक पुस्तिका में इस समय सीमा को वर्ष 2024 तक के लिए आगे बढ़ा दिया।