फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PLI Scheme: Toys, furniture, bicycle and container industries will be included in the PLI scheme

PLI Scheme: पीएलआई योजना में खिलौने, फर्नीचर, साइकिल और कंटेनर उद्योग शामिल होंगे, मिलेगा ये फायदा

Mon, 12 Sep 2022 12:28 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 12 Sep 2022 12:28 PM IST
सार

PLI Scheme: सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इस स्कीम के दायरे में खिलौने, फर्नीचर, साइकिल और कंटेनर उद्योग को भी लाने पर विचार विमर्श किया जा रहा है। बता दें कि इस योजना का उद्देश्य घरेलू विनिर्माण को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना, निर्यात को बढ़ावा देना और रोजगार के मौके बढ़ाना है।

विज्ञापन
PLI Scheme: Toys, furniture, bicycle and container industries will be included in the PLI scheme
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pti

विस्तार

उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के दायरे को कुछ इलेक्ट्रॉनिक घटकों, फार्मा और चिकित्सा उपकरणों जैसे क्षेत्रों तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर सरकार में चर्चा चल रही है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इस स्कीम के दायरे में खिलौने, फर्नीचर, साइकिल और कंटेनर उद्योग को भी लाने पर विचार विमर्श किया जा रहा है। बता दें कि इस योजना का उद्देश्य घरेलू विनिर्माण को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना, निर्यात को बढ़ावा देना और रोजगार के मौके बढ़ाना है।

विज्ञापन

सरकार ने पिछले साल ऑटोमोबाइल और ऑटो कलपुर्जे, व्हाइट गुड्स, कपड़ा, उन्नत रसायन सेल (एसीसी) और विशेष इस्पात सहित 14 क्षेत्रों के लिए लगभग दो लाख करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ इस योजना को शुरू किया था। अधिकारी ने कहा, 'योजना बनाई जा रही है। कुछ प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि आयात में कटौती और घरेलू विनिर्माण उद्योग को बढ़ावा देने की सरकार की मंशा के बीच कुछ इलेक्ट्रॉनिक घटकों, खिलौने, फर्नीचर, साइकिल और कंटेनर जैसे क्षेत्रों को पीएलआई में शामिल करने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed