फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PLI reduced imports of non-essential goods, helped by quality norms

PLI: गैर-जरूरी वस्तुओं का पीएलआई ने घटाया आयात, गुणवत्ता मानदंडों से मिली मदद

Mon, 06 Nov 2023 05:51 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 06 Nov 2023 05:51 AM IST
सार

एक अधिकारी ने कहा कि डंपिंग रोधी और प्रतिपूर्ति शुल्क लगाने जैसे अन्य उपायों से गैर-जरूरी आयात को नियंत्रित करने में मदद मिली है। आयात गहन क्षेत्रों में घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए ये कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन
PLI reduced imports of non-essential goods, helped by quality norms
आयात - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना की वजह से देश में टीवी, टायर, वॉलपेपर और एसी गैस कंप्रेसर जैसे गैर-आवश्यक उत्पादों का आयात घट रहा है। विदेश से कुछ वस्तुओं को मंगाने पर अंकुश लगाने और और अनिवार्य गुणवत्ता मानदंड जैसे कदमों से भी ऐसे उत्पादों का आयात घटाने में मदद मिली है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि डंपिंग रोधी और प्रतिपूर्ति शुल्क लगाने जैसे अन्य उपायों से गैर-जरूरी आयात को नियंत्रित करने में मदद मिली है। आयात गहन क्षेत्रों में घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार के इन कदमों से चीन, ताइवान, वियतनाम, हांगकांग और बांग्लादेश जैसे देशों से स्पोर्ट्स फुटवियर, सैंडल व सोल के आयात में गिरावट आई है।  
विज्ञापन


ऐसे घटता गया आयात

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के एक विश्लेषण के मुताबिक, टायरों पर आयात प्रतिबंधों के कारण इन उत्पादों का आयात 2019-20 के 27.6 करोड़ डॉलर से 74 फीसदी घटकर 2022-23 में 7.4 करोड़ डॉलर रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कैलेंडर वर्ष के मुताबिक, यह आयात इस साल जुलाई तक घटकर 3.6 करोड़ डॉलर रह गया है, जबकि 2018 में यह 35.3 करोड़ डॉलर था। कागज आयात निगरानी प्रणाली (पीआईएमएस) की शुरुआत के कारण इस साल अप्रैल-अगस्त में वॉलपेपर आयात 4.4 करोड़ डॉलर से 77 फीसदी घटकर एक करोड़ डॉलर रह गया।



 फुटवियर के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश लागू करने से इस साल जुलाई-अगस्त में इसका आयात 54 फीसदी घटकर 7.5 करोड़ डॉलर रह गया। अप्रैल-अगस्त, 2023 में एसी गैस कंप्रेसर का आयात 10 फीसदी घटकर 17.7 करोड़ डॉलर रह गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 19.7 करोड़ डॉलर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed