फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Piyush Goyal called GST reforms a game changer, said everyone from pharma to MSME will benefit

GST reforms: जीएसटी सुधारों को पीयूष गोयल ने बताया 'गेम चेंजर', कहा- फार्मा से लेकर एमएसएमई को होगा लाभ

Thu, 04 Sep 2025 01:38 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 04 Sep 2025 01:38 PM IST
सार

उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जीएसटी सुधारों को परिवर्तनकारी करार दिया। उन्होंने कहा कि इसका फार्मा से लेकर हमारे एमएसएमई तक अनेक क्षेत्रों को लाभ होगा।यह कदम 2047 तक विकसित भारत बनने की यात्रा में आने वाले महीनों और वर्षों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

विज्ञापन
Piyush Goyal called GST reforms a game changer, said everyone from pharma to MSME will benefit
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जीएसटी सुधारों को परिवर्तनकारी बताया है। उन्होंने उद्योग जगत से इसका पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने को कहा है। इंडिया मेडटेक एक्सपो 2025 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जीएसटी में कटौती से हर उपभोक्ता को लाभ होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: GST: सीमेंट और स्टील पर जीएसटी दर में कटौती से रियल एस्टेट को मिलेगा बढ़ावा, जानें उद्योग विशेषज्ञों की राय

विज्ञापन

अनेक क्षेत्रों पर इसका सकारात्मक असर पडे़गा

गोयल ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में की गई अनेक पहलों के फलस्वरूप कल जीएसटी में अप्रत्यक्ष करों में जो सुधार किया गया, वह परिवर्तनकारी  है। इसका फार्मा क्षेत्र को लाभ होगा। साथ ही किसान से लेकर हमारे एमएसएमई तक अनेक क्षेत्रों पर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक हितधारक, प्रत्येक उपभोक्ता को इसका लाभ मिलेगा। जीएसटी सुधारों को "गेम चेंजर" करार देते हुए मंत्री ने कहा कि यह कदम 2047 तक विकसित भारत बनने की यात्रा में आने वाले महीनों और वर्षों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी में किए गए बड़े बदलाव

जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक के बाद बीते दिन यानी बुधवार को जीएसटी से जुड़े कई बड़े बदलाव सामने आए। जीएसटी परिषद की ओर से जीएसटी व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन को मंजूरी दिए जाने के बाद जीएसटी परिषद ने स्लैब को 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत तक सीमित करने को मंजूरी दी। यह 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से प्रभावी होंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed