फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   PFRDA is going to bring systematic pension withdrawal scheme from NPS

NPS: 60 साल बाद निकाल सकेंगे एकमुश्त पेंशन की रकम; सितंबर तक व्यवस्थित निकासी योजना ला सकता है PFRDA

Mon, 19 Jun 2023 05:15 AM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 19 Jun 2023 05:15 AM IST
सार

पीएफआरडीए चेयरमैन दीपक मोहंती ने यह भी कहा कि पेंशन योजनाओं में प्रबंधन के तहत संपत्तियां (एयूएम) अप्रैल-सितंबर में 10 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर जाएंगी।

विज्ञापन
PFRDA is going to bring systematic pension withdrawal scheme from NPS
nps

विस्तार

राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के सदस्यों के लिए पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) एक व्यवस्थित निकासी योजना लाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत पेंशन खाताधारकों को 60 साल की आयु पूरी होने पर एकमुश्त राशि निकालने की सुविधा मिलेगी। पीएफआरडीए चेयरमैन दीपक मोहंती ने कहा, योजना अग्रिम चरण में है। उम्मीद है कि अगली तिमाही के अंत यानी सितंबर तक इस तरह की योजना ला पाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, व्यवस्थित निकासी योजना एनपीएस सदस्यों को 75 साल की आयु तक आवधिक निकासी का विकल्प चुनने की अनुमति देगी। सदस्य मासिक, तिमाही, अर्द्धवार्षिक या सालाना निकासी का विकल्प चुन सकते हैं। यह योजना उनके लिए है, जिनकी उम्र 60 से 75 साल के बीच है। अभी एनपीएस सदस्य 60 वर्ष के बाद सेवानिवृत्ति कोष का 60 फीसदी तक निकाल सकते हैं। शेष 40 फीसदी फंड एन्यूटी (हर साल भुगतान की जाने वाली निश्चित राशि) में चला जाता है।  
विज्ञापन


सदस्यों को इसलिए विकल्प देने पर विचार 
मोहंती ने कहा, कई लोगों ने अनुरोध किया है कि हम कोष के साथ बने क्यों नहीं रह सकते। मेरा पैसा जब मुझे अच्छा रिटर्न दे रहा है तो मैं एन्यूटी क्यों लूं। मैं अपना पैसा मासिक या तिमाही आधार पर निकालना चाहूंगा। अभी हम ऐसा विकल्प नहीं दे सकते। ऐसे में हम इस तरह के किसी उत्पाद का विचार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 लाख करोड़ के पार पहुंच जाएगा एयूएम
पीएफआरडीए चेयरमैन दीपक मोहंती ने यह भी कहा कि पेंशन योजनाओं में प्रबंधन के तहत संपत्तियां (एयूएम) अप्रैल-सितंबर में 10 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर जाएंगी। अभी हम 9.5 लाख करोड़ के एयूएम तक पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed