पेट्रोल 3.77 रुपये और डीजल 2.91 रुपये सस्ता, नई कीमतें लागू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा की। पेट्रोल की कीमत में 3 रुपये 77 पैसे की कमी की गई है, जबकि डीजल की कीमत में 2 रुपये 91 पैसे की कटौती की गई है। यह कीमत शुक्रवार को आधी रात से लागू होगी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने कहा कि इसमें राज्यों के कर शामिल नहीं हैं।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ढाई महीने में यह पहला बदलाव है। इससे पहले 16 जनवरी को पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था। तब पेट्रोल की मीमत में 54 पैसे की वृद्धि की गई थी, जबकि डीजल की कीमत में 1 रुपये 20 पैसे की वृद्धि की गई थी।
दिल्ली में पेट्रोल की मौजूदा कीमत 71.14 रुपये और डीजल की कीमत 59.02 रुपये है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने कहा कि स्थानीय कर जोड़ने के बाद कीमत की वास्तविक कटौती का पता चलेगा।
आईओसी ने एक बयान जारी कर कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत और रुपये और अमेरिकी डॉलर के विनिमय दरों में कमी के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में कमी आई है।
कीमतों में बदलाव का फायदा अंतत: उपभोक्ताओं को होगा। आईओसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार और रुपये और अमेरिकी डॉलर की विनिमय दरों पर करीब से नजर रखी जा रही है। बाजार के बदलते मिजाज का असर भविष्य में कीमतों में बदलाव पर पड़ेगा।
#Flash Petrol price slashed by Rs 3.77 per litre and diesel by Rs 2.91 per litre from midnight tonight. pic.twitter.com/Z2bKruJGxI
— ANI (@ANI_news) March 31, 2017