फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   petrol is cheaper by 22 rupees in this neighboring country

इस पड़ोसी देश में 22 रुपये लीटर सस्ता है पेट्रोल, भारतीय कंपनियों के हैं पेट्रोल पंप

Sat, 26 May 2018 02:46 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 May 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
petrol is cheaper by 22 rupees in this neighboring country
petrol pump

भारत में जहां पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लोगों की पॉकेट जल रही है, वहीं दूसरी तरफ एक पड़ोसी देश में पेट्रोल 22 रुपये प्रति लीटर सस्ता है। इस देश में जितने भी पेट्रोल पंप हैं, उनका संचालन भी भारतीय कंपनियां करती हैं और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति भी भारत ही करता है। 

विज्ञापन


भारतीयों को मिलती है छूट
इस देश में भारतीयों के लिए भी सीमा का बंधन नहीं है और वो भी आसानी से जाकर के अपनी गाड़ी का टैंक फुल करा सकते हैं। सीमा के उस पार 500 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप भी है जिसे भारतीय तेल कंपनियां ही ऑपरेट करती हैं। अब आप उस देश का नाम जानना चाहते हैं तो वो भी हम बता देते हैं। यह देश है भूटान, जहां पर नेपाल की तरह ही भारतीयों के आने-जाने पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है। 
विज्ञापन


भारतीय रुपये के बराबर है भूटानी करेंसी
भूटान की करेंसी भारतीय रुपये के बराबर है, इसलिए यहां पर इससे आप पेट्रोल खरीद सकते हैं। असम के बक्सा जिले के लोग नेशनल हाईवे 127 ई के रास्ते भूटान के सैमड्रप जोंगखार पहुंच जाते हैं और पेट्रोल-डीजल को बिना किसी टैक्स या चेकिंग के लेकर आ जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत से ही जाता है पेट्रोल-डीजल
भारत ही भूटान को पेट्रोल भेजता है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेट लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. भूटान में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई करते हैं। बक्सा में पेट्रोल की कीमत 76 रुपये प्रति लीटर है, जबकि भूटान में इसके लिए 52 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।


इसके लिए ज्यादा दूर भी नहीं जाना पड़ता है। 200 मीटर की दूरी पर सीमा है और सीमा से 300 मीटर पर पेट्रोल पंप। भारत मित्र देश होने के नाते भूटान पर किसी तरह का कोई टैक्स भी नहीं वसूलता है। जीएसटी लागू हो जाने के बाद भी पेट्रोल जीरो एक्साइज ड्यूटी पर भेजा जाता है। इस वजह से यहां पर पेट्रोल और डीजल काफी सस्ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed