फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   petrol diesel prices rises by 13 paise, crosses 81 rs per litre in mumbai on saturday 11 jan 2020

पेट्रोल-डीजल आज भी हुआ महंगा, मुंबई में 81 के पार पहुंची कीमत

Sat, 11 Jan 2020 11:01 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 11 Jan 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
petrol diesel prices rises by 13 paise, crosses 81 rs per litre in mumbai on saturday 11 jan 2020
- फोटो : अमर उजाला

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शनिवार को भी तेजी देखने को मिली। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल में छह पैसे प्रति लीटर और डीजल का रेट 13 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी और रुपये में लगातार हो रही डॉलर के मुकाबले मजबूती का असर भी देखने को नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन

तीन दिन में 38 पैसे महंगा हुआ डीजल

पिछले तीन दिन में दिल्ली में पेट्रोल 27 और डीजल 38 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में डीजल और पेट्रोल के रेट क्रमश:76.01, 81.6, 78.59, 78.98 प्रति लीटर पहुंचा। वहीं डीजल का रेट क्रमश: 69.17, 72.54, 71.54, 73.1 प्रति लीटर रहा।

विज्ञापन

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (11 जनवरी, 2020)

शहर कीमत
आगरा 76.77 रुपये/लीटर
अहमदाबाद 73.24 रुपये/लीटर
इलाहाबाद 77.02 रुपये/लीटर
औरंगाबाद 82.58 रुपये/लीटर
बंगलूरू 78.50 रुपये/लीटर
भोपाल 84.24 रुपये/लीटर
भुवनेश्वर 74.93 रुपये/लीटर

प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (11 जनवरी 2020)

शहर कीमत
आगरा 69.04 रुपये/लीटर
अहमदाबाद 72.25 रुपये/लीटर
इलाहाबाद 69.38 रुपये/लीटर
औरंगाबाद 73.45 रुपये/लीटर
बंगलूरू 71.35 रुपये/लीटर
भोपाल 75.44 रुपये/लीटर
भुवनेश्वर 74.07 रुपये/लीटर
चंडीगढ़ 65.73 रुपये/लीटर

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कीमत तय करने का ये है आधार

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का

खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन

डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed