फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   performance of rupee is best against currencies of 17 countries after

मुद्रा: राहत गिरावट के बावजूद 17 देशों की मुद्राओं के मुकाबले रुपये का प्रदर्शन सबसे बेहतर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Fri, 29 Sep 2023 06:22 AM IST
जलज मिश्रा अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 29 Sep 2023 06:22 AM IST
सार

रुपया में गिरावट मूल रूप से डॉलर के मजबूत होने, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने के कारण हो रही है। यह आगे भी जारी रह सकती है, क्योंकि कच्चा तेल इस समय 95 डॉलर प्रति बैरल के पार हो चुका है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

विज्ञापन
performance of rupee is best against currencies of 17 countries after
indian rupee

विस्तार

डॉलर की तुलना में लगातार गिरावट के बावजूद रुपये का प्रदर्शन 17 देशों की मुद्राओं के मुकाबले बेहतर रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुताबिक, सितंबर में 17 देशों की तुलना में रुपये में सबसे कम 0.62 फीसदी गिरावट आई है। मैक्सिको की मुद्रा में सर्वाधिक 4.80 फीसदी गिरावट रही। 

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, डॉलर की तुलना में ताईवानी मुद्रा 1.21 फीसदी कमजोर हुई। मलेशियाई मुद्रा 1.46 फीसदी टूट गई। सिंगापुर डॉलर में 1.52 फीसदी गिरावट आई तो ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा 1.74 फीसदी और दक्षिण अफ्रीका की मुद्रा 1.78% गिर गई। ब्राजीलियन रीयल 2.15% टूटी जबकि इंडोनेशिया की मुद्रा में 2.18 फीसदी गिरावट आई। तुर्किश लिरा में 2.29 फीसदी व कोरियाई मुद्रा में 2.39% गिरावट सितंबर में दर्ज की गई है। हालांकि, प्रमुख देशों में सिर्फ हांगकांग की मुद्रा ही 0.10 फीसदी मजबूत हुई है।

विज्ञापन

गिरावट क्यों और क्या होगा असर
रुपया में गिरावट मूल रूप से डॉलर के मजबूत होने, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने के कारण हो रही है। यह आगे भी जारी रह सकती है, क्योंकि कच्चा तेल इस समय 95 डॉलर प्रति बैरल के पार हो चुका है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है। इसका असर यह होगा कि विदेशों में खर्च करना या पढ़ाई करना महंगा हो जाएगा। आयातित वस्तुएं महंगी होंगी और निर्यात की जाने वाली वस्तुओं की ज्यादा कीमतें मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed