फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   People can send Rs 2000 notes to RBI regional offices by post for direct credit in bank accounts Business News

RBI: आरबीआई कार्यालयों में डाक से भेज सकते हैं 2000 रुपये के नोट, इन लोगों के लिए है यह सुविधा

Fri, 03 Nov 2023 06:52 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 03 Nov 2023 06:52 AM IST
सार

आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक रोहित पी ने कहा, हम ग्राहकों को सहज और सुरक्षित तरीके से उनके खाते में सीधे राशि जमा कराने के लिए बीमाकृत डाक के जरिये 2,000 रुपये के नोट भेजने को प्रोत्साहित करते हैं। 

विज्ञापन
People can send Rs 2000 notes to RBI regional offices by post for direct credit in bank accounts Business News
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media

विस्तार

लोग अपने 2,000 रुपये के नोट बैंक खातों में जमा कराने के लिए डाक सेवा के जरिये आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालयों में भेज सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए एक आसान विकल्प है, जो क्षेत्रीय कार्यालयों से दूर रहते हैं। आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक रोहित पी ने कहा, हम ग्राहकों को सहज और सुरक्षित तरीके से उनके खाते में सीधे राशि जमा कराने के लिए बीमाकृत डाक के जरिये 2,000 रुपये के नोट भेजने को प्रोत्साहित करते हैं। यह उन्हें शाखाओं तक यात्रा करने और कतार में खड़े होने की परेशानियों से बचाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टीएलआर (ट्रिपल लॉक रिसेप्टेकल) व बीमित पोस्ट दोनों विकल्प अत्यधिक सुरक्षित हैं। लोगों के मन में इन विकल्पों को लेकर डर नहीं होना चाहिए। अकेले दिल्ली कार्यालय को 700 टीएलआर फॉर्म मिले हैं। अब तक 97 फीसदी से अधिक 2,000 रुपये के नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं।  

विज्ञापन

रेटिंग व सोशल मीडिया पर ब्रांड की उपस्थिति के आधार पर खरीदारी करते हैं भारतीय 
अधिकतर लोग ऑनलाइन विक्रेता की रेटिंग और प्रामाणिकता के लिए कंपनी की सोशल मीडिया उपस्थिति को देखकर ही खरीदारी करते हैं। त्योहारों से ठीक पहले किए गए एक सर्वे में यह खुलासा हुआ है। बृहस्पतिवार को जारी नॉर्टन साइबर सेफ्टी इनसाइट्स रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वे में शामिल करीब 96 फीसदी उपभोक्ता त्योहारी सीजन के दौरान ऑनलाइन खरीदारी के लिए तैयार हैं। कम-से-कम 88 फीसदी वयस्क ऑनलाइन विक्रेता की रेटिंग देखते हैं। 82 फीसदी लोग प्रामाणिकता के लिए सोशल मीडिया पर कंपनी की उपस्थिति का आकलन करते हैं। सर्वे में शामिल 73 फीसदी लोगों ने कहा, वे ऑनलाइन घोटालों से बचने के लिए पेपाल जैसे थर्ड पार्टी  प्रदाताओं के जरिये भुगतान करना पसंद करते हैं। नॉर्टन इंडिया के निदेशक रितेश चोपड़ा ने कहा, अधिकतर उपभोक्ता त्योहारी सीजन में ऑनलाइन खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं। यह जरूरी है कि हम सतर्क रहें और सुरक्षा को प्राथमिकता दें। डिजिटल परिदृश्य शानदार सौदे और सुविधा प्रदान करता है, लेकिन संभावित जोखिम भी पेश करता है।

टेक्सटाइल्स के लिए पीएलआई आवेदन एक महीने और बढ़ा
केंद्र सरकार ने टेक्सटाइल्स उद्योग के लिए उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) आवेदन की तारीख एक महीने के लिए यानी दिसंबर तक बढ़ा दी है। कपड़ा मंत्रालय ने बताया, पहले 31 अगस्त तक पीएलआई पोर्टल को आवेदन के लिए खोला गया था। उद्योग की ओर से मिली सलाह के बाद इसे एक महीने के लिए बढ़ाया गया है। सूत्रों ने बताया बहुत अच्छा रिस्पांस न मिलने से इसे एक माह के लिए बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन

2028 तक दोगुना से ज्यादा बढ़कर 7.5 अरब डॉलर का हो जाएगा डिजिटल गेमिंग उद्योग 
एप से बढ़ रही खरीदारी, विज्ञापन राजस्व और ग्राहकों की बढ़ रही संख्या के कारण भारतीय डिजिटल गेमिंग उद्योग वित्त वर्ष 2028 तक दोगुना से ज्यादा बढ़कर 7.5 अरब डॉलर तक जा सकता है। लुमिकाई रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023 में यह 3.1 अरब डॉलर का था। रिपोर्ट के अनुसार, रियल मनी गेमिंग राजस्व वित्त वर्ष 2023 में 50 करोड़ डॉलर बढ़ा है, लेकिन आने वाले वर्षों में टैक्सेशन नीतियों और उद्योग के समेकन से इसे चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। भारत में 56.8 करोड़ गेमर्स हैं। इनमें से 25% भुगतान करने वाले हैं। रिपोर्ट का दावा है कि गेमर्स की संख्या सालाना 12 फीसदी दर से बढ़ी है। खेलने वालों की संख्या 17% बढ़ी है। 15.4 अरब गेम डाउनलोड किए गए हैं। भारत के इंटरनेट ग्राहकों में से 50% गेमिंग की आबादी है। 59 फीसदी गेमर्स पुरुष हैं जबकि 41 फीसदी महिलाएं हैं। 66 फीसदी छोटे शहरों के हैं। रिपोर्ट ने कहा, इस रुझान से पता चलता है कि आने वाले समय में छोटे शहरों से गेमर्स की संख्या में तेज बढ़ोतरी होगी। 

अदाणी पावर का मुनाफा नौ गुना बढ़ा
अदाणी पावर का मुनाफा सितंबर तिमाही में 9 गुना बढ़कर 6,594 करोड़ रुपये रहा है। कुल राजस्व 61% बढ़कर 12,155 करोड़ पहुंच गया। उधर, अदाणी एंटरप्राइजेज को 222.82 करोड़ लाभ हुआ है। यह एक साल पहले के 460 करोड़ की तुलना में 50.5 फीसदी कम है।

रिलायंस और एसबीआई कार्ड का हुआ करार
एसबीआई कार्ड ने रिलायंस रिटेल के साथ रिलायंस एसबीआई कार्ड लॉन्च किया है। यह दो तरह का कार्ड है जिसमें रिलायंस एसबीआई कार्ड और प्राइम शामिल हैं। को-ब्रांडेड कार्ड से रिलायंस रिटेल स्टोर में भुगतान पर विशेष लाभ मिलेंगे।

टाटा मोटर्स घाटे से उबरी 3,783 करोड़ का लाभ
टाटा मोटर्स को सितंबर तिमाही में 3,783 करोड़ का लाभ हुआ है। एक साल पहले इसी अवधि में 1,004 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था। परिचालन से राजस्व 1.05 लाख करोड़ पहुंच गया। घरेलू व्यावसायिक वाहनों में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर 39.7% हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed